Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home स्पेशल

देश के इस गांव में सांप हैं परिवार के सदस्य, घर में रहने के लिए दिया जाता है स्थान

DigitalDesk by DigitalDesk
July 10, 2023
in स्पेशल
0
देश के इस गांव में सांप हैं परिवार के सदस्य, घर में रहने के लिए दिया जाता है स्थान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत अपने आप में ही अनोखा देश है. यहां पर आपको कई ऐसे अजूबे देखने को मिल जाएंगे , जो आपको हैरान कर देंगे. ऐसी ही एक अजूबा आपको महाराष्ट्र के शेतपाल गांव में देखने को मिल जाएगा. आमतौर पर लोग सांपों से डरते है लेकिन यहां के लोग सांपों के साथ परिवार के सदस्यों की तरह रहते है. सुनकर हैरान मत होइए लेकिन यह सच है. इस गांव की खास बात है कि यहां जब भी किसी का नया मकान बनता है, तो सांपों के लिए अलग से मकान के मालिक द्वारा सुराख छोड़ा जाता है. चलिए आपको इस गांव से जुड़ी ओर भी रोचक बाते बताते हैं.

 

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

महाराष्ट्र के शोलापुर जिले में मौजूद है गांव
सांपों को घर का सदस्य मानने वाला यह अनोखा गांव शोलापुर जिले में स्थित है. इस गांव का नाम शेतपाल है. इस अनोखे गांव में लोग सांपों के साथ रहते है. हैरान कर देने वाली बात है कि ये लोग कोई छोटे मोटे सांप के साथ नहीं रहते है बल्कि सबसे जहरीले और सांपों के राजा कहने जाने वाले किंग कोबरा के साथ रहते है. गांवों में सांपों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं है. कोई इन्हें भगाता नहीं है या मारता नहीं है. लोग इनकी गांव में पूजा करते है. आप अगर इस गांव में जाएंगे तो आपको छोटे बच्चे भी सांपों के साथ खेलते हुए नजर आ जाएंगे.

 

लोगों के जीवन का हिस्सा है सांप
सांप अब शेतपाल गांव के लोगों के जीवन का हिस्सा बन चुके है. गांव के लोग जब भी घर का निर्माण करते है तो वे सांपों के लिए पहले ही जगह छोड़ देते है. इस जगह को देवस्थान नाम दिया जाता है. यहा आकर सांप बैठते है. हालांकि इस बात की आज तक किसी को जानकारी नहीं है कि सांपों के साथ रहने की इस परंपरा की शुरूआत कब हुई थी या किसने इसे शुरू किया था. बहरहाल जो भी हो, लेकिन ऐसा अजूबा आपको दुनिया में कही ओर तो नहीं देखने को मिलेगा.

 

भगवान मानकर करते हैं पूजा
गांव के लोग सांपों को भगवान शिव का अवतार मानकर पूजा करते है और दूध चढ़ाते है. यहां के लोगों की भगवान शिव के प्रति अपार श्रध्दा है जिसके चलते यह सांपों को अपने घर का सदस्य मानते है. खास बात है कि आज तक गांव में सांपों के काटने से किसी तरह के मौत की खबर भी सामने नहीं आई है. हालांकि बाहर से आने वाले लोगों को दूध, अंडा और अच्छी किस्मत लेकर आने की सलाह दी जाती है.

 

कहां से आएं इतने सांप ?
शेतपाल गांव पुणे से करीब दो सौ किलोमीटर दूर है. यह इलाका मैदानी है और सांपों के लिए बेहद अनुकुल है. इसी वजह से गांव और आस पास के इलाकों में यह बड़ी मात्रा में पाएं जाते है. सांपों का ग्रामीणों को न काटने के पीछे भी खास कारण है. लोग यहां पर बहुत सचेत है और सांपो के रहने की व्यवस्था पहले ही कर देते है.

Post Views: 212
Tags: Maharashtra
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version