टी20 एशिया कप 2025 IND vs SL: अभिषेक शर्मा का धमाका – टी20 एशिया कप में बने नंबर 1 बैटर

Indian opener Abhishek Sharma T20 Asia Cup 2025

टी20 एशिया कप 2025 IND vs SL: अभिषेक शर्मा का धमाका – टी20 एशिया कप में बने नंबर 1 बैटर

अभिषेक ने तोड़ा रिजवान का रिकॉर्ड

टी20 एशिया कप 2025 में भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ सुपर-4 मुकाबले में 34 रन बनाते ही इतिहास रच दिया। उन्होंने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (281 रन, 2022) को पीछे छोड़कर टी20 एशिया कप के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। अभिषेक अब 309 रन के साथ शीर्ष पर हैं।

भारत के लिए खास रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा अब भारत की ओर से भी टी20 एशिया कप के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने विराट कोहली (276 रन) का पुराना रिकॉर्ड तोड़ा।

22 गेंदों पर अर्धशतक

श्रीलंका के खिलाफ अभिषेक ने महज 22 गेंदों पर पचासा ठोका। यह उनका इस टूर्नामेंट का तीसरा अर्धशतक रहा। पारी में उन्होंने 2 छक्के और 8 चौके जड़े और 61 रन बनाए। खास बात यह रही कि उन्होंने पावरप्ले में ही पचासा पूरा किया।

रिकॉर्ड ब्रेकिंग रन लिस्ट (टी20 एशिया कप – एक सीजन)

अभिषेक शर्मा – 309 रन

मोहम्मद रिजवान – 281 रन

विराट कोहली – 276 रन

टी20आई में लगातार 50+ रन का रिकॉर्ड

अभिषेक ने विराट कोहली, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव जैसे धाकड़ बल्लेबाजों की लिस्ट में जगह बना ली है। वह भारत के लिए लगातार तीन टी20आई मैचों में 50+ रन बनाने वाले चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version