भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सितारे और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर FIR

महिला कोच ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

चंडीगढ़। भारतीय हॉकी टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच से छेड़छाड़ के आरोप में चंडीगढ़ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। चंडीगढ़ के एसपी से मुलाकात कर महिला कोच ने खेलमंत्री के खिलाफ शिकायत दी थी।

नए साल की पूर्व संधा पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज हुए। इसमें धारा-354, 354A, 354B, 342, 506 IPC के तहत मामला दर्ज हुआ। बता दें कि 30 दिसंबर 2022 को महिला कोच ने चंडीगढ़ पुलिस हेड क्वार्टर जाकर एसएसपी से मुलाकात कर अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। आला अधिकारियों ने मामला थाना 26 में जांच के लिए भेजा और अब केस  दर्ज किया गया है।

पूरा मामला जानिए

400 मीटर की जूनियर महिला कोच ने आरोप लगाए हैं कि मंत्री ने उसे चंडीगढ़ स्थित अपनी कोठी पर बुलाकर छेड़छाड़ की। उसने कहा कि कुछ  माह पहले ही खेल विभाग में बतौर कोच उसकी ज्वाइनिंग पंचकूला में हुई, लेकिन मंत्री ने हस्तक्षेप कर झज्जर तबादला करवा दिया। महिला कोर्च ने आरोप लगाया था कि दस्तावेज जांच के बहाने मंत्री ने उसे चंडीगढ़ सेक्टर-7 स्थित अपनी कोठी पर बुलाया था। वहां उसकी जांघ पर हाथ फेरते हुए मंत्री ने कहा कि वह उनको खुश रखे, मंत्री बदले में खिलाड़ी को खुश रखेंगे।

संदीप सिंह का इनकार

वैसे, मंत्री संदीप सिंह ने सभी आरोपों से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि महिला का चूंकि तबादला हुआ है, इसलिए वह अनर्गल आरोप लगा रही है। विपक्ष से उनकी तरक्की देखी नहीं जा रही है। वह अच्छे खिलाड़ी थे, फिर कम उम्र में विधायक और मंत्री बने, इसलिए विपक्ष अनाप-शनाप कामों में लग कर उनकी छवि धूमिल करना चाह रहा है, यह भी संदीप सिंह ने कहा।

 

Exit mobile version