लोकसभा चुनाव में रचा ये विश्व रिकॉर्ड…जाने क्या कहते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार

Indian General Election 2024 CEC Rajeev Kumar India World Record Voting

भारत में लोकसभा चुनाव 2024 में 64 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने हिस्सा लिया है। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा है कि इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं ने भाग लेकर एक विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वहीं उन्होंने चुनाव की अवधि को लेकर कहा मतदान एक महीने पहले समाप्त हो जाना चाहिए था।

मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि विपक्षी दल के प्रतिनिधिमंडल की ओर से आयोग के समक्ष उठाये गये सभी मुद्दों का समाधान कर लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा चुनाव अधिकारियों को बुलाने के कांग्रेस नेता जयराम रमेश के आरोप पर उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाना सही नहीं है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने पर एक सवाल का जवाब देते हुए, श्री कुमार ने कहा कि आयोग जल्द ही जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रक्रिया शुरू करेगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया जितने लोगों ने मतदान किया वह संख्या जी 7 देश – अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और कनाडा के मतदाताओं की संख्या का डेढ़ गुणा है। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में 31 करोड़ से ज्यादा महिला मतदाताओं ने वोट डाला, जो दुनिया में अब तक का सबसे ज्यादा है। उन्होंने यह भी कहा कि 2019 के आम चुनाव में 540 पुनर्मतदान कराया गया था, जबकि इसके विपरीत इस बार 2024 के चुनाव में केवल 39 पुनर्मतदान हुए।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में हिंसा की कोई बड़ी घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा 2019 में 3500 करोड़ रुपये की तुलना में 10 हजार करोड़ रुपये की जब्ती की गई। जिसमें नकदी, मुफ्त, ड्रग्स और शराब शामिल हैं। इस बार 2024 में आम चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की 495 शिकायतों में से 90 प्रतिशत से अधिक का निपटारा किया गया।

मतगणना केन्द्रों पर रखी जा रही सीसीटीवी से नजर

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने मजबूत मतगणना प्रक्रिया से संबंधित विवरणों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की तीन स्तरीय सुरक्षा लगाई गई है। प्रत्येक मतगणना टेबल पर माइक्रो पर्यवेक्षकों के साथ-साथ मतगणना केंद्रों पर चौबीसों घंटे सीसीटीवी कवरेज की जाएगी। राजीव कुमार ने कहा सबसे पहले पोस्टल बैलेट की ही गिनती शुरू होगी।इसके करीब आधे घंटे बाद ही EVM की गिनती शुरू की जाएगी।

Exit mobile version