Monday, March 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

External Affairs Minister:पाकिस्तानी मंत्री हिना रब्बानी को भारतीय विदेश मंत्री का करारा जवाब-पाकिस्तान आतंकवाद का ‘एपिसेंटर’,कभी पालने वाले को भी डस लेता है सांप

DigitalDesk by DigitalDesk
December 16, 2022
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
External Affairs Minister:पाकिस्तानी मंत्री हिना रब्बानी को भारतीय विदेश मंत्री का करारा जवाब-पाकिस्तान आतंकवाद का ‘एपिसेंटर’,कभी पालने वाले को भी डस लेता है सांप

Indian Foreign Minister's befitting reply to Pakistani minister Rabbani

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

External Affairs Minister:भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि दुनिया पाकिस्तान को आतंकवाद का एपिसेंटर के तौर पर देखती है। एस जयशंकर ने यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में एक पत्रकार द्वारा पाकिस्तान की विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार के बयान से जुड़े सवाल पर ये जवाब दिया। बता दें हिना रब्बानी ने हाल ही में आरोप लगाया था कि किसी भी देश ने भारत से अच्छा आतंकवाद का इस्तेमाल नहीं किया।

  • यूएन सिक्योरिटी काउंसिल में एस जयशंकर की प्रेस कांफ्रेंस
  • आतंकवाद को लेकर पाक को लगाई कड़ी फटकार
  • पाकिस्तान की विदेश राज्यमंत्री हिना को दिया करारा जवाब
  • आतंकवाद का Epicenter है पाकिस्तान

हिना रब्बानी को एस जयशंकर की सलाह

एस जयशंकर ने Pakistan की विदेश राज्यमंत्री Hina Rabbani Khar को सलाह दी और कहा पाक को अपनी गतिविधियों को सुधारना चाहिए। एक अच्छा पड़ोसी बनने की कोशिश करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने अमेरिकी विदेश मंत्री का उल्लेख किया। एस जयशंकर ने कहा कि उन्होंने मीडिया रिपोर्ट में हिना रब्बानी का बयान पढ़ा। इस दौरान करीब एक दशक पुराना समय याद आ गया। जब हिलेरी क्लिंटन ने पाकिस्तान का दौरा किया था। उस समय हिना रब्बानी खार भी मंत्री थीं। जिनके साथ क्लिंटन ने जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि आप अपने घर के बैकयार्ड में सिर्फ यह सोचकर सांप नहीं रख सकते कि वे सिर्फ आपके पड़ोसी को काटेंगे। वे उन लोगों को भी काटेंगे। जिन्होंने उन्हें पाल रखा है। लेकिन आप सभी को पता है कि पाकिस्तान अच्छी सलाह लेने के लिए नहीं जाना जाता। आज आप देखिए वहां क्या हो रहा है?

Related posts

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

Mojtaba as new supreme leader: ईरान में सत्ता परिवर्तन के बीच युद्ध तेज, मोजतबा खामेनेई बने नए सुप्रीम लीडर; तेल 100 डॉलर पार

March 9, 2026
T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

T20 World Cup: संजू सैमसन की सफलता के पीछे सचिन का मार्गदर्शन, T20 वर्ल्ड कप 2026 में बने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’

March 9, 2026

दुनिया नहीं भूली कहां है आतंकवाद की जड़

Indian Foreign Minister ने कहा कि दुनिया मूर्ख नहीं है। आतंकवाद में शामिल देशों, संगठनों और लोगों को पूरी दुनिया पहचानती है। उन्होंने कहा कि Pakistan जो कुछ भी कह रहा हों। सच्चाई यह है कि सभी लोग पूरी दुनिया आज उन्हें आतंकवाद के केन्द्र के रूप में देखती है। दो साल के कोरोना काल के बाद भी वैश्विक समुदाय यह नहीं भूला है कि आतंकवाद की इस बुराई की जड़ कहां है। एस जयशंकर ने कहा कोरोना काल का उल्लेख करते हुए कहा उन्हें पता है कि दुनिया पिछले ढाई साल से कोरोना से जूझ रही है। इस दौरान कुछ बाते और यादें थोड़ी धुंधला गई हैं। लेकिन वे यह कह सकते हैं कि दुनिया यह नहीं भूली है कि आतंकवाद शुरू कहां से होता है। क्षेत्र से बाहर तमाम गतिविधियों पर किसकी छाप नजर आती है।

Post Views: 137
Tags: India Foreign Minister S JaishankarPakistan epicenter of terrorismPakistan's Minister of State for Foreign Affairs Hina Rabbani KharUN Security Council
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version