चीन पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर, चीनी उपराष्ट्रपति से की मुलाकात
मंगलवार को करेंगे SCO समिट में शिरकत
breaking news updates भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस समय चाइना के दौरे पर हैं। जयशंकर सिंगापुर से सीधे चीन पहुंचे। जहां उन्होंने चीनी उपराष्ट्रपति हान झेंग से बीजिंग में मुलाकात की है। बता दें चीन की सीमा से लगी गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के करीब पांच साल बाद पहली बार भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर चीन पहुंचे हैं। वे कल मंगलवार 15 जुलाई को तियानजिन में एससीओ के विदेश मंत्रियों की बैठक में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ विभिन्न मसलों को लेकर द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे।
मुठभेड़ में मारा गया शाहरुख
breaking news updates मुजफ्फरपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में वांछित अपराधी शाहरुख पठान मारा गया। उस पर कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।
ट्रंप का पुतिन पर तंज
breaking news updates डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर निशाना साधते हुए कहा, “पुतिन बात तो अच्छी करते हैं, लेकिन रात को बम बरसाते हैं।”
दिल्ली डबल मर्डर
breaking news updates वेस्ट दिल्ली के तिलक नगर में दो दोस्तों के बीच झगड़ा चाकूबाजी में बदल गया। दोनों ने एक-दूसरे को चाकू मार दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
सावन का पहला सोमवार
breaking news updates बैद्यनाथधाम और काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी। वाराणसी में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
भारतीय नर्स को फांसी से बचाने की याचिका
breaking news updates यमन में फंसी भारतीय नर्स की फांसी रोकने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में आज 14 जुलाई को सुनवाई होगी।
फुटबॉल में चेल्सी की जीत
breaking news updates चेल्सी ने पेरिस सेंट-जर्मेन को 3-0 से हराकर फीफा क्लब वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया।
फ्रांस का सैन्य बजट बढ़ा
breaking news updates राष्ट्रपति मैक्रों ने अगले 2 वर्षों में 6.5 बिलियन यूरो के अतिरिक्त सैन्य खर्च का ऐलान किया।
मराठा आरक्षण मामला
breaking news updates महाराष्ट्र सरकार के 10% मराठा आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई।
साइना नेहवाल और कश्यप का अलगाव
breaking news updates बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और परुपल्ली कश्यप ने आपसी सहमति से 7 साल बाद अलग होने का फैसला किया।
विम्बलडन चैम्पियन
breaking news updates इटली के जैनिक सिनर ने स्पेन के कार्लोस अल्कारेज को हराकर विम्बलडन पुरुष एकल खिताब जीत लिया।





