टेस्ट क्रिकेट से सन्यास के बाद प्रसिद्ध सन्यासी प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली..जानें क्या है इसकी वजह

टेस्ट से सन्यास के दूसरे ही दिन पत्नी अनुष्का को लेकर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे विराट कोहली

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपनी पत्नी मशहूर बॉलीवुड ​अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को साथ लेकर प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के आश्रम पहुंचे। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।।

बता दें मंगलवार की सुबह विराट और अनुष्का दोनों प्राइवेट टैक्सी से वृंदावन पहुंचे थे। इस बीच वे दो घंटे से ज्यादा समय आश्रम में रुके। दोनों ने करीब 15 मिनट तक संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस बीच विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने आश्रम के काम को भी नजदीकी से देखा।

दोनों पति पत्नी ने संत प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद भी लिया। इसके बाद में दोनों उसी टैक्सी से वापस लौट भी गए। उल्लेखनीय है कि क्रिकेटर विराट कोहली ने एक दिन पहले ही सोमवार के दिन को टेस्ट क्रिकेट से सन्यास लिया है। बताया जाता है कि विराट कोहली और अनुष्का का संत प्रेमानंद जी महाराज से मिलने का यह तीसरा मौका है। इससे पहले भी दो बार संत प्रेमानंद जी महाराज से आशीर्वाद ले चुके हैं। व इसी साल 2025 की जनवरी में और इससे पहले 2023 में वृंदावन पहुंचे थे। जहां उन्होंने संत प्रेमानंद जी महाराज का आशीर्वाद लिया था।..प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version