Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

बेटे के सपनों के लिए आख़िरी दम तक संघर्ष—Rinku Singh के पिता के निधन पर भावुक हुईं प्रिया सरोज

DigitalDesk by DigitalDesk
February 28, 2026
in मुख्य समाचार, वीडियो
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

mp Government

अन्नदाता को एमपी सरकार की सौगात: किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध सरकार, गेहूं पर 40 रुपये बोनस का ऐलान

March 7, 2026
UP Assembly Elections 2027 Akhilesh Yadav and Congress

UP विधानसभा चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस फिर साथ लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश यादव शुरू कर चुके हैं रणनीतिक मंथन

March 7, 2026

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह के निधन से खेल और राजनीति जगत में शोक की लहर है। कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद उनके निधन पर प्रिया सरोज ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिता का साया सिर से उठ जाना जीवन की सबसे बड़ी क्षति होती है और इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं रिंकू सिंह और पूरे परिवार के साथ हैं। प्रिया सरोज ने भावुक शब्दों में लिखा कि खानचंद सिंह ने जीवन भर संघर्ष किया। जब आराम का समय आया, तब वे असमय दुनिया से चले गए। उनके निधन से गहरी पीड़ा हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। उल्लेखनीय है कि प्रिया सरोज की सगाई रिंकू सिंह से हो चुकी है। उधर, केराकत विधायक एवं प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने बताया कि परिवार का एक सदस्य रिंकू सिंह के घर पहुंच चुका है। बुलंदशहर के मूल निवासी खानचंद सिंह करीब 25 वर्ष पहले रोज़गार की तलाश में अलीगढ़ आए थे। वे गोविला गैस एजेंसी में काम करते थे और साइकिल से सिलेंडर घर-घर पहुंचाना उनकी दिनचर्या थी। परिवार की आर्थिक तंगी के बावजूद उन्होंने बेटे के क्रिकेट के सपने को कभी नहीं तोड़ा। हालात ऐसे भी आए जब रिंकू को झाड़ू-पोंछा करने तक का विचार करना पड़ा, लेकिन पिता का हौसला ढाल बनकर खड़ा रहा। उसी संघर्ष की बदौलत रिंकू ने यूपी की अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 टीमों से लेकर रणजी ट्रॉफी तक का सफर तय किया। पिता की मेहनत और त्याग आज भी उसकी हर सफलता में जीवित है।

Post Views: 89
Tags: #RinkuSingh #PriyaSaroj #CricketerStory #EmotionalNews #FatherSonBond #IndianCricket #BreakingNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version