Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

आज ही के दिन 40 साल पहले रचा गया था इतिहास, वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बना था भारत

DigitalDesk by DigitalDesk
June 25, 2023
in मुख्य समाचार
0
आज ही के दिन 40 साल पहले रचा गया था इतिहास, वेस्टइंडीज को हराकर पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बना था भारत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय क्रिकेट और देश के लिए आज बेहद खास दिन है. 40 साल पहले आज ही के दिन यानी 25 जून, 1983 कपिल देव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने पूरे क्रिकेटिंग वर्ल्ड को चौकाते हुए अपना पहला खिताब जीता था. भारत ने फाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी जो आज भी स्वर्णिम अक्षरों से  क्रिकेटिंग इतिहास में अंकित है. इस जीत के साथ भारत में क्रिकेट के स्वर्णिम युग के सूरज का उदय हुआ. बता दें कि भारतीय टीम जब इस टूर्नामेंट में उतरी थी तो किसी को नहीं लगा था की भारत ये खिताब जीत सकता है, लेकिन भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल में दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को मात दी.

 

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

फाइनल में वेस्टइंडीज को चटाई थी धूल
भारत का फाइनल में वेस्टइंडीज से मुकाबला होना था. वेस्टइंडीज उस समय क्रिकेटिंग वर्ल्ड की सबसे मजबूत टीम मानी जाती है. क्लाइव लॉयड की कप्तानी में वेस्टइंडीज 1975 और 1979 पहले ही जीत चुकी थी और अपना तीसरा फाइनल खेल रही थी. तो वहीं वेस्टइंडीज के बॉलर्स की उस दौर में तूती बोलती थी, जिनके सामने बड़े बड़े बल्लेबाज नहीं टिक पाते थे. इन्हीं बॉलर्स ने फाइनल में भी अपना दमखम दिखाया और पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को 183 रनों पर आउट कर दिया. किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारत इस स्कोर को डिफेंड कर पाएगा लेकिन मदन लाल, मोहिंदर अमरनाथ और बलविंदर संधू ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए भारत को विश्व चैंपियन बना दिया . मदन लाल और मोहिंदर अमरनाथ ने तीन तीन विकेट चटकाएं, वहीं संधू ने 2 और कपिल , बिन्नी ने वेस्टइंडीज के एक एक बल्लेबाज को पवैलियन भेजा. फाइनल में मदन लाल का विव रिचर्ड्स  का विकेट अहम माना जाता है क्योंकि विव रिचर्ड्स उस समय दुनिया के बेहतरीन बैट्समैन थे. वे धीरे धीरे मैच को भारत से दूर ले जाते जा रहे थे लेकिन  मदन लाल ने उन्हें आउट कर मैच को भारत की झोली में डाल दिया था. वेस्टइंडीज रिचर्ड्स के आउट होने के बाद 140 रन पर ही सिमट गई थी.

 

ऐसा रहा भारत का वर्ल्डकप का सफर
भारत ने 83 वर्ल्डकप का अपना पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला और शानदार जीत दर्ज की है. भारत ने अपने पहले मैच को 34 रनों से अपने नाम किया. इस मैच के बाद भारत ने अपने अगले मुकाबले में जिम्बाब्वे को मात दी.जिम्बाब्वे का मैच कपिल की 175 रनों की ऐतिहासिक पारी के लिए जाना जाता है. हालांकि इसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज से लगातार हार का सामना करना पड़ा. लोगों को लगने लगा था कि वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की जीत टुक्का थी.  भारतीय टीम ने भी शानदार वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया और जिम्बांबे को फिर से हराया और सेमिफाइनल में जगह बनाई . सेमिफाइनल में भारत ने इंग्लैंण्ड को मात दी और फाइनल में प्रवेश लिया. फाइनल में भारत का मुकाबला दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज से टूर्नामेंट में तीसरी बार हुआ जिसे जीतकर भारत ने इतिहास रच दिया.

🗓️ #OnThisDay in 1983

A historic day & a landmark moment for Indian cricket 🙌🏻#TeamIndia, led by @therealkapildev, clinched the World Cup title. 🏆👏🏻 pic.twitter.com/MQrBU4oUF1

— BCCI (@BCCI) June 25, 2023

भारत के स्वर्णिम युग की हुई शुरूआत
83 के कप के बाद भारतीय क्रिकेट का स्वर्णिम युग शुरू हुआ. जिस बीसीसीआई को एक समय मैच दिखाने के पैसे देने पड़ते थे , उन्हें लाखों डॉलर्स की डील मिलने लगी. भारत ने अगला वर्ल्डकप इंडिया में होस्ट किया. कपिल की कप के साथ फोटो आईकोनिक बनी जिससे प्रेरित होकर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर सहित कई क्रिकेटर्स ने क्रिकेटिंग फील्ड में कदम रखा. हालांकि भारत को अपनी दूसरी ट्रॉफी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा. भारत ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 28 साल बाद 2011 में कप उठाया और हम वर्ल्ड चैंपियन बने. 1983 की जीत न होती तो शायद आज भारत क्रिकेटिंग वर्ल्ड में जिस जगह खड़ा है, वहां तक पहुंच भी नहीं पाता और हमे कई शानदार क्रिकेटर्स नहीं मिल पाते.

 

Post Views: 261
Tags: 1983 world cupIndian Cricket Teamkapil dev
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version