भारतीय सिनेमा के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। वे देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों के लिए मशहूर थे। मनोज कुमार को भारत कुमार की उपाधि दी गई थी। हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का लंबी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
- अभिनेता मनोज कुमार का निधन
- 87 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
- कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में ली अंतिम सांस
- लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे थे मनोज कुमार
- फैंस ने एक्टर के निधन पर जताया शोक
- फिल्मी करियर में कई देशभक्ति मूवीज की
- फैंस उन्हें प्यार से बुलाते थे ‘भारत कुमार’
- क्रांति, उपकार जैसी देशभक्ति फिल्मों के लिए मशहूर थे
पूरब पश्चिम,क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान, उपकार जैसी देशभक्ति वाली फिल्मों के लिए रहे मशहूर रहे दिग्गज अभिनेता और भारत कुमार के नाम से मशहूर मनोज कुमार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा यह फिल्म जगत के लिए बहुत दुखद दिन है। भारतीय फिल्म उद्योग के एक दिग्गज को आज हमने खो दिया। आज शुक्रवार 4 अप्रैल की सुबह करीब 3:30 बजे उनका निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने कहा “हम अक्सर उनके घर पर उनसे मिलते थे। वे सिनेमा और संगीत के बारे में बात करते थे। उनका निधन फिल्म उद्योग के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वे एक राष्ट्रवादी फिल्म निर्माता थे जो जानते थे कि भारत क्या है।
मनोज कुमार की यादगार फिल्में
दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार के निधन की खबर से फैंस गमगीन हैं। सोशल मीडिया पर सभी अपने इस चहेते कलाकार को नम आंखों से श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। वहीं सेलेब्स की ओर से भी दिग्गज एक्टर के निधन पर शोक संवेदना जताई गई है। मनोज कुमार ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया था, लेकिन पूरब और पश्चिम, नसीब, मेरी आवाज सुनो, नील कमल, उपकार, सहारा, चांद, हनीमून, पत्थर के सनम, पिया मिलन की आस जैसी फिल्म उनकी प्रसिद्ध फिल्में हैं। उन्हें पद्म श्री और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।
पीएम मोदी ने अर्पित की श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, “दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता श्री मनोज कुमार जी के निधन से वे बहुत दुखी हैं। मनोज कुमार भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे। जिन्हें विशेष रूप से उनके देशभक्ति के उत्साह के लिए याद किया जाएगा। देशभक्ति उनकी फिल्मों में भी झलकती थी। मनोज जी के काम ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया। उनका यह काम पीढ़ियों को प्रेरित करना जारी रखेगा। पीएम ने लिखा इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं।
देशभक्ति विषयों वाली प्रतिष्ठित फिल्मों के लिए जाने जाने वाले मनोज कुमार ने भारत कुमार का सम्मान अर्जित किया था। उनकी सबसे प्रसिद्ध फिल्मों में पूरब और पश्चिम, उपकार, रोटी कपड़ा और मकान और कई अन्य शामिल हैं। वह पद्म श्री और दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
कल होगा अंतिम संस्कार
दिवंगत अभिनेता मनोज कुमार का अंतिम संस्कार शनिवार 5 अप्रैल को मुंबई के विले पार्ले में किया जाएगा। मनोज कुमार के कुछ फैमिली सदस्य विदेश में रहते हैं। लिहाजा परिवार ने अंतिम संस्कार शनिवार को करने का फैसला लिया है। बताया जाता है कि मनोज कुमार की पत्नी की भी तबीयत ठीक नहीं है। मनोज कुमार का पार्थिव शरीर फिलहाल कोकिलाबेन अस्पताल में भी रखा जाएगा। शनिवार 5 अप्रैल को उनके पार्थिव शरीर को जुहू स्थित उनके घर ले जाया जाएगा।…प्रकाश कुमार पांडेय