Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

रोहित ने की छक्कों की बारिश,बनाया रिकॉर्ड

DigitalDesk by DigitalDesk
October 3, 2022
in मुख्य समाचार
0
रोहित ने की छक्कों की बारिश,बनाया रिकॉर्ड
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

क्रिकेट के टी 20 मैचों की सिरिज में पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद लग रहा था टीम इंडिया का जोश खत्म हो गया है। क्योंकि इससे पहले टी 20 टूर्नामेंट में  टीम इंडिया पाकिस्तान और श्रीलंका के हाथों परास्त हो चुकी थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में टीम इंडिया ने जबरजस्त प्रदर्शन किया।  ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी 20 मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का जलवा देखने को मिला। रोहित शर्मा ने महज 20 बॉल पर ही नाबाद 46 रन बनाए। इस तूफानी पारी के दौरान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। रोहित अब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

बता दें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में आयोजित दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का जलवा देखने को मिला। रोहित श्र्मा ने 20 बॉल पर ही 46 रन बनाए। जिसमें चार छक्के और चार चौके शामिल हैं। राहित की इस शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से परास्त करने में सफल रही। रोहित शर्मा ने अपनी इस तूफानी पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। दरअसल रोहित शर्मा अब न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल को पछाड़कर टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले रोहित और गुप्टिल दोनों के ही नाम पर 172 सिक्सर्स दर्ज थे। रोहित शर्मा ने भारतीय पारी के पहले ही ओवर में तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की गेंद पर गगनचुंबी छक्का लगाकर गुप्टिल को पीछे छोड़ दिया।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

अब जिन खिलाड़ियों ने टी 20 मैच में सबसे अधिक छक्कजे लगाए हैं उनमें रोहित शर्मा भारत 138 मैच में 176 छक्के। मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड 121 मैच में 172 छक्के। क्रिस गेल विंडीज 79 मैच में 124 छक्के। इयोन मॉर्गन इंग्लैंड आयरलैंड 115 मैच में 120 छक्के। एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया 94 मैच में 119 छक्के शामिल हैं। इसी प्रकार रोहित शर्मा  के नाम टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने का भी रिकार्ड है। रोहित शर्मा पहले से ही टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित शर्मा ने 138 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। जिसमें उन्होंने 32.53 के एवरेज से 3677 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल में अब तक रोहित शर्मा चार शतक और‌ 28 अर्धशतक लगा चुके हैं। इस लिस्ट में दूसरा नंबर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली का है। विराट कोहली ने अब तक 106 मुकाबलों में 50.66 की औसत से 3597 रन बटोरे हैं। जिसमें एक शतक और 32 अर्धशतक शामिल रहे।

फिलहाल तीसरे नंबर पर मार्टिन गुप्टिल 
मार्टिन गुप्टिल टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर के खिलाड़ी हैं। गुप्टिल अबतक 121 टी20 इंटरनेशनल में 31.79 की औसत से 3497 रन बना चुके हैं। इस दौरान गुप्टिल के बल्ले से दो शतक और 20 अर्धशतक निकले हैं। आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग 3011 रन के साथ चौथे जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरॉन फिंच 2908 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

धोनी के बाद रोहित ही सबसे सफल कप्तान
रोहित शर्मा दिग्गज एमएस धोनी के बाद टी20 इंटरनेशनल में भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान भी हैं। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। रोहित इस साल अक्टूबर.नवंबर में खेले जाने वाले ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप 2022 में भारत का नेतृत्व भी करने जा रहे हैं।

आठ-आठ ओवर का था मुकाबला
टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पुनर्निधारित आठ ओवरों में पांच विकेट पर 90 रन बनाए थे। मैथ्यू वेड ने सबसे ज्यादा 43 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे। वहीं एरॉन फिंच ने 31 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किये।  जवाब में भारत ने चार गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। रोहित शर्मा ने 46 और कोहली ने 11 रनों का योगदान दिया।

Post Views: 112
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version