एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी है। एथलेटिक्स से लेकर स्क्वैश तक भारतीय खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके प्रदर्शन और समर्पण की सराहना की।
- एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन
- एथलेटिक्स में भारत को पांच पदक
- एंसी और सर्वेश ने जीता रजत
- पारुल-हरिता-तेजस्विन के नाम कांस्य
- स्क्वैश में भी भारत का जलवा
महिलाओं की लॉन्ग जंप में एंसी सोजन ने 6.53 मीटर की छलांग के साथ रजत पदक जीता। अंतिम प्रयास में चीन की हुआंग यिंगयिंग ने 6.55 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण अपने नाम किया।
पुरुषों की हाई जंप में सर्वेश कुशारे ने 2.25 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक हासिल किया। वहीं डेकाथलॉन में तेजस्विन शंकर ने कांस्य पदक जीता।
महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में हरिता भद्रा ने 23.20 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। जबकि पारुल चौधरी ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज में 9 मिनट 08.67 सेकंड के राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ कांस्य पदक जीता।
स्क्वैश में भी भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। अनाहत सिंह ने महिला एकल और अभय सिंह ने पुरुष एकल में रजत पदक जीता। अनाहत सिंह एशियन गेम्स के स्क्वैश एकल फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों का प्रदर्शन देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है और उनकी मेहनत, समर्पण और खेल कौशल ने भारत का गौरव बढ़ाया है।