Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

भारतीय सेना का ऑपरेशन ऑलआउट : जैश की रीढ़ पर करारा प्रहार…भारतीय सेना पकड़ रही जैश मुखबिर…अब मदद के लिए आगे आ रहे लोग

DigitalDesk by DigitalDesk
July 28, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Indian Army Jammu Region Terrorism Operation Allout
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय सेना ने जम्मू रीजन में आतंकवाद के सफाए के लिए ऑपरेशन ऑलआउट शुरु किया है। जिसकी मदद से सेना आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की रीढ़ तोड़ने में जुट गई है। भारतीय सेना ने आतंकी संगठन के लोकल नेटवर्क वाले 15 मुखबिर पकड़ लिए गए हैं। इनका सुराग भी 300 से ज्यादा ऑपरेशन स्थानीय लोगों से सख्त पूछताछ के बाद मिला था। सेना इनकी गिरफ्तारी के बाद ही कठुआ और डोडा में भारत के जवानों पर हमले करने वाले आतंकियों के स्केच जारी कर पाई है।

  • आतंकियों की सूचना देने पर दिया जा रहा इनाम
  • दिया जा रहा 5 लाख तक का इनाम
  • अब लोग सेना की मदद के लिए आ रहे आगे
  • भारतीय सेना ने पकड़े आतंकियों के 15 मुखबिर
  • 500 प्राकृतिक गुफाएं खोजी जहां छुप रहे थे आतंकी
  • ऑपरेशन पर पीएमओ की सीधी नजर

ऑपरेशन में करीब 7 हजार जवान 500 से अधिक कमांडो के साथ 170 वर्ग किमी के जंगल में हर हिस्सा खंगाला जा रह है। वरिष्ठ सैन्य अधिकारी बताया कि सेना अब तक जम्मू रीजन में ऐसी 500 प्राकृतिक गुफाएं तलाश चुकी है। जहां हमले के बाद आतंकी छिप रहे थे। वहीं जंगल में बॉर्डर पार से जुड़े कुछ ऐसे रास्ते भी सेना को मिले हैं, जहां से आतंकी बेरोकटोक आना जाना कर रहे थे।
बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस ने आतंकियों और उनके मददगारों की सूचना देने वाले को पांच लाख रुपयं तक का इनाम देने का ऐलान किया है। इसी के बाद स्थानीय ग्रामीण जानकारी देने के लिए लगातार आगे आ रहे हैं। वो अब तक करीब एक दर्जन फोन और मोबाइल नंबर दे चुके हैं। इनकी जानकारी को पुख्ता करने के बाद ही जवानों को आगे बढ़ाया जा रहा है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

पीएमओ कर रहा ऑपरेशन की सीधे निगरानी

बताया जाता है कि जम्मू रीजन में यह अब तक का सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन है। लिहाजा खुद प्रधानमंत्री कार्यालय सीधे इसकी निगरानी कर रहा है। ऑपरेशन की हर रिपोर्ट राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को भेजी जा रही है। ताजा हमलों में पहली बार पाकिस्तान की बैट टीम का भी पता चला है। माना जा रहा हे कि अगले कुछ दिन में सुरक्षा के प्रबंधन और मजबूत किये जा सकते हैं।

ओडिशा से बुलाए BSF के दो हजार जवान

बताया जाता है कि इन दिनों जम्मू ऑपरेशन में अधिक जवानों की तैनाती करने के लिए सरकार ने ओडिशा में तैनात बीएसएफ की दो बटालियन के करीब दो हजार जवानों को जम्मू भेजने का निर्णय लिया है। इन्हें पाकिस्तान से लगे सांबा या जम्मू-पंजाब बॉर्डर पर सेकंड लाइन के तौर पर तैनात किया जा सकता है। बताया जाता है कि यह जवान अब तक नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में तैनात थे। बता दें कि बीएसएफ के जवान जम्मू ही नहीं पंजाब और राजस्थान के साथ गुजरात में करीब 2289 किलोमीटर लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी करते हैं।

Post Views: 318
Tags: #Indian Army #operation allout #Terrorist organization#Jaish-e-Mohammed
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version