Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

खौफ में चीन और पाकिस्तान…कारगिल में भारत की वायुसेना की C-17 ग्लोबमास्टर लैंडिंग

DigitalDesk by DigitalDesk
March 7, 2025
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Indian Air Force IAF C-17 Globemaster-III aircraft LoC
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारतीय वायुसेना IAF की C-17 ग्लोबमास्टर-III विमान ने LoC नियंत्रण रेखा के समीप स्थित कारगिल एयरफील्ड पर सफल लैंडिंग की। यह हवाई क्षेत्र बेहद ऊंचाई हाई-एल्टीट्यूड पर स्थित है। जिससे यहां बड़े बड़े विमानों का लैंड करना मुश्किल होता है।
भारतीय वायुसेना की हवाई ट्रान्सपोर्ट को एक और बड़ी सफलता मिली है। मजबूती मिली है। पहली बार एयरक्राफ्ट C-17 ग्लोबमास्टर-III ने कारगिल स्थित हाई-एल्टीट्यूड एयरफील्ड पर सफलता पूर्वक लैंडिंग की है। यह एयरफील्ड नियंत्रण रेखा LoC के नजदीक है जो समुद्र तल से करीब 9,700 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यह क्षेत्र चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है।

  • C-17 ग्लोबमास्टर-III विमान की लैंडिंग
  • कारगिल एयरफील्ड पर सफल लैंडिंग
  • ऊंचाई पर स्थित है हाई-एल्टीट्यूड
  • बड़े विमानों का लैंड करना होता है मुश्किल

अब रात में लैंडिंग की तैयारी

ग्लोबमास्टर-III ने दिन में दिल्ली के पास हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी थी,जहां से C-17 कारगिल पहुंचा। बताया जाता है कि अगले चरण में C-17 की रात में लैंडिंग का परीक्षण किया जाएगा। आमतौर पर यह विमान 70 टन कार्गो ले जाने में सक्षम है, लेकिन कारगिल जैसी ऊंचाई पर इस विमान का लोड 35 टन तक सीमित होता है। इससे पहले भी जनवरी 2023 में C-130J सुपर हरक्यूलिस ने कारगिल की पहाड़ी पर रात में लैंडिंग की थी। अब C-17 के जुड़ने के बाद वायुसेना की कार्गो क्षमता में चार गुना बढ़ने वाली है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

भारतीय वायु सेना की चीन और पाकिस्तान पर नजर

एक रिपोर्ट के अनुसार भारत ने चीन और पाकिस्तान की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए ही अपने एडवांस एयरबेस और लैंडिंग ग्राउंड ALGs को अपग्रेड किया है। यह लद्दाख में थोइस, न्योमा, फुकचे और दौलत बेग ओल्डी DBO जैसे हवाई ठिकानों को विकसित किया गया है। इसी प्रकार से अरुणाचल प्रदेश में भी पासीघाट, वालोंग, मेचुका, तुतींग, आलॉन्ग और ज़ीरो जैसे दुर्गम क्षेत्रों में भी सुधार किया गया है। खासकर न्योमा ALG को अब 230 करोड़ रुपये की लागत से अपग्रेड किया जा रहा है। यहां 2.7 किलोमीटर लंबा पक्का रनवे तैयार किया जा रहा है। जिससे सभी प्रकार के लड़ाकू विमान यहां उतर सकें।

C-17 और C-130J की अहम भूमिका

भारतीय वायुसेना की ओर से अमेरिका से 11 C-17 जो 4.5 बिलियन डॉलर, 13 C-130J जो 2.1 बिलियन डॉलर में खरीदे गये हैं। यह विमान सीमावर्ती क्षेत्र में सेना के जवानों और सामान की आपूर्ति के साथ आपदा राहत और मानवीय मदद के मिशन में अहम भूमिका निभा रहे हैं। साल 2013 में C-130J की ओर से पहली बार दुनिया के सबसे ऊंचाई वाले हवाई ठिकाने DBO करीब 16,614 फीट पर लैंडिंग की गई थी। यह चीन की सीमा से महज कुछ ही किमी दूर पर स्थित है। इस तरह भारतीय वायुसेना को नई ताकत मिली है। यह ताकत चीन और पाकिस्तान के खिलाफ अब भारत की युद्ध सामरिक और रणनीतिक क्षमता को और मजबूत करती है।

Post Views: 533
Tags: #aircraft LoC#C-17 Globemaster-IIIIndian Air Force
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version