Monday, June 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक, खाली करो ‘POK’, वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को खरी-खरी

DigitalDesk by DigitalDesk
September 23, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
India was bluntly criticized regarding Pakistan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूएन में भारत ने पाकिस्तान को एकबार फिर से सच का आईना दिखाया है। दरअसल पाकिस्तान के कार्यकारी प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने कश्मीर को लेकर अर्नगल बयानबाजी की थी। जिस पर अब राइट टू रिप्लाई के तहत भारत ने पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान को बल्कि पूरी दुनिया को एक बार फिर से बताया है कि पाकिस्तान आतंकपरस्त देश है। भारत की ओर से कहा गया है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को पनाह देता है। मुंबई हमले के आतंकियों पर पाकिस्तान ने अभी तक कार्रवाई नहीं की है। यह इसका सबसे बड़ा प्रमाण है।

  • भारत की दो टूक, पाक देता है आतंकवादियों को पनाह
  • भारत ने पाकिस्तान को यूएन में दिखाया आईना
  • यूएनजीए में प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने दिया जवाब
  • पूरी दुनिया को बताया पाकिस्तान आतंकपरस्त देश
  • पाकिस्तान देता है आतंकवाद को पनाह
  • वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी

दरअसल भारत ने यूएनजीए में कश्मीर का मुद्दा उठाने के लिए पाकिस्तान को फटकार लगाई है। भारत की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासभा में बोलते हुए प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने पाकिस्तान से अपने कब्जे वाले इलाकों को खाली करने और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। इस तरह भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को वैश्विक मंच पर खरी-खरी सुनायी है। बता दें भारत ने पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर के उस बयान पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रतिक्रिया दी है,जिसमें काकर ने कश्मीर का राग अलापा था। जिसके बाद भारत कीओर से पाकिस्तान पर हमला बोला। UNGA की दूसरी समिति के लिए संयुक्त राष्ट्र में प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने भारत की ओर से जवाब देने के अधिकार का उपयोग करते हुए कहा पाकिस्तान को भारत के कब्जे वाले क्षेत्रों को खाली करना चाहिए। इसके साथ ही पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद को रोकने की भी हिदायत दी। पेटल ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ मानव अधिकारों के उल्लंघन पर चिंता जताते हुए उसे रोकने का भी आह्वान किया।

Related posts

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत! गहलोत के बयान से पायलट बनाम गहलोत विवाद को मिली नई हवा

राजस्थान कांग्रेस में फिर गरमाई सियासत! गहलोत के बयान से पायलट बनाम गहलोत विवाद को मिली नई हवा

June 8, 2026
WWDC 2026 पर दुनिया की नजर, AI से बदलेगा Apple का भविष्य? टिम कुक के आखिरी बड़े इवेंट से बड़ी उम्मीदें

WWDC 2026 पर दुनिया की नजर, AI से बदलेगा Apple का भविष्य? टिम कुक के आखिरी बड़े इवेंट से बड़ी उम्मीदें

June 8, 2026

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ गंभीर स्थिति

UNGA में बोलते हुए पेटल गहलोत ने पाकिस्तान को दक्षिण एशिया में शांति के लिए तीन कदम उठाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवाद पर रोक लगाना चाहिए। जिसके लिए जरूरी है कि पाकिस्तान देश में मौजूद आतंकवाद के बुनियादी ढांचे को ध्वस्त करने की कार्रवाई करे। वहीं पेटल ने अपनी दूसरी सलाह में पाकिस्तान को कहा कि उसे पाक अधिकृत कश्मीर से अपना अवैध कब्जा छोड़ कर भारतीय क्षेत्रों को खाली कर देना चाहिए। इसके साथ ही तीसरी सलाह में पेटल गहलोत ने पाकिस्तान से कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के खिलाफ गंभीर और लगातार अपराध हो रहे हैं। यह घटनाएं मानव अधिकार उल्लंघन की श्रेणी में आती हैं। पाकिस्तान सरकार को इन अपराधों को रोकने के लिए कार्रवाई करते हुए वहां रहने वाले अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग

पेटल गहलोत ने साफ शब्दों में कहा है कि यह हम फिर दोहराते हैं कि भारत में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमारे देश का अभिन्न अंग हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित राज्यों से संबंधित मामले पूरी तरह से भारत के आंतरिक हैं। पाकिस्तान को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि दुनिया के सबसे खराब मानवाअ धिकार रिकॉर्ड वाला देश कोई है तो वो पाकिस्तान ही है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक और महिलाओं के अधिकारों की स्थिति अन्य देशों की तुलना में सबसे खराब है। उन्होंने कहा कि अच्छा होगा कि ऐसा करने से पहले पाकिस्तान अपना घर संभाले। पेटल ने कहा पाकिस्तान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र पर उंगली ना उठाए। भारतीय राजनयिक ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत के खिलाफ निराधार और दुर्भावनापूर्ण प्रचार करने के लिए पाकिस्तान की कड़े शब्दों में आलोचना की है। पेटल गहलोत ने अपनी टिप्पणी में कहा है कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ आधारहीन और दुर्भावनापूर्ण प्रचार करने के लिए इस प्रतिष्ठित मंच का दुरुपयोग किया है। यह एक तरह का अपराध है। पाकिस्तान इस तरह के मामलों में एक आदतन अपराधी नजर आता है। प्रथम सचिव पेटल गहलोत ने कह कि संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश और दूसरे बहुपक्षीय संगठन यह अच्छी तरह से जानते हैं कि पाकिस्तान अपने करतूतों से ध्यान भटकाने के लिए ऐसा करता है। पाकिस्तान चाहता है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान उसके देश में हो रहे मानव अधिकारों के हनन पर ना जाये। पेटल गहलोत ने पाक को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित आतंकवादी संस्थाओं की सबसे बड़ी संख्या का घर बताया। साथ ही उन्होंने पाकिस्तान से 2011 में मुंबई में हुए आतंकवादी हमले के दोषियों के खिलाफ विश्वसनीय और सत्यापन योग्य कार्रवाई करने की बात कही है। इसके साथ ही पाक के कश्मीर राग अलापने पर करारा जवाब देते हुए कहा पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर आतंकवादी संस्थाएं और प्रतिबंधित लोगों के सबसे बड़े घर और संरक्षक के रुप में सामने आया है।

Post Views: 86
Tags: Jammu Kashmir LadakhPakistan and India bluntlyPakistan occupied Kashmir
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version