टीम इंडिया ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत शानदार जीत के साथ की है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने अमेरिका को 29 रन से हराकर अपने अभियान का बेहतरीन आगाज़ किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 161 रन बनाए। इस पारी की सबसे बड़ी खासियत कप्तान सूर्यकुमार यादव का आक्रामक अर्धशतक रहा, जिसने टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेरिकी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 132 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप में मजबूत स्थिति बना ली है। हालांकि इस मुकाबले में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नजर नहीं आए, जिस पर मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने स्थिति साफ की। सूर्यकुमार ने बताया कि बुमराह तेज बुखार से जूझ रहे थे, जो मौसम में बदलाव की वजह से हुआ। इसी कारण उन्हें एहतियातन आराम दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक शर्मा की तबीयत भी खराब थी, लेकिन अब सभी खिलाड़ी ठीक हैं। कप्तान ने वाशिंगटन सुंदर को लेकर भी बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुंदर अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और जल्द ही दिल्ली में टीम से जुड़ेंगे। भारत अपना अगला मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ खेलेगा, जिसमें सुंदर के खेलने की पूरी संभावना है।
T20 World Cup 2026 बुमराह के बाद अभिषेक शर्मा पर सस्पेंस
-
By DigitalDesk
- Categories: मनोरंजन, मुख्य समाचार, वीडियो
- Tags: #TeamIndia #T20WorldCup2026 #SuryakumarYadav #IndiaVsUSA #JaspritBumrah #WashingtonSundar #CricketNews
Related Content
Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की
By
DigitalDesk
March 7, 2026
West Bengal: ममता का 'चुनावी मास्टरस्ट्रोक', आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू
By
DigitalDesk
March 7, 2026
नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर
By
DigitalDesk
March 7, 2026
HDFC बैंक के ग्राहकों को बड़ा झटका: 1 अप्रैल से लॉकर किराया 184% तक महंगा....ATM से UPI कैश निकासी के नियम भी बदले
By
DigitalDesk
March 7, 2026