India vs Pakistan Match भारत-पाकिस्तान भिड़ंत कोलंबो में, तैयार हो जाइए हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए!

India vs Pakistan Match भारत-पाकिस्तान भिड़ंत कोलंबो में, तैयार हो जाइए हाई-वोल्टेज मुकाबले के लिए!

तारीख तय: इंडिया vs पाकिस्तान – 5 अक्टूबर, 2025
महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का उच्च-चर्चित मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 5 अक्टूबर 2025 को कोलंबो के R. Premadasa स्टेडियम में खेला जाएगा टूर्नामेंट की शुरुआत 30 सितंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबले से होगी । यह मुकाबला राजनीतिक तनाव के मद्देनजर न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित किया जा रहा है, क्योंकि BCCI और PCB ने एक विशेष ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर सहमति जताई है

टूर्नामेंट की रूपरेखा और महत्त्व
इस विश्व कप में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी और यह आईसीसी वुमेनस ओडीआई वर्ल्ड कप का 13वां संस्करण होगा भारत—श्रीलंका संयुक्त मेजबानी में बेंगलुरु, गुवाहाटी, इंदौर, विशाखापट्टनम (भारत) और कोलंबो (श्रीलंका) के पांच स्टेडियमों में कुल 31 वनडे मैच होंगे । भारत-पाकिस्तान मुकाबले को इसलिए खास माना गया है क्योंकि दोनों देशों के बीच क्रिकेट मुकाबलों में एक लंबे समय बाद आमना-सामना हो रहा है और यह मैच सामाजिक व राजनैतिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाएगा ।

यह मैच निश्चित रूप से विश्व कप का सबसे हाइ-वोल्टेज मुकाबला होगा, जिससे फैंस को एक रोमांचक और रणनीतिक क्रिकेट दृष्टिकोण देखने को मिलेगा, साथ ही यह आयोजन महिला क्रिकेट के महत्व और बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण भी है।

Exit mobile version