28 अक्टूबर। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 29 अक्टूबर को कैनबरा में होगा। इस रोमांचक मुकाबले से पहले टीम चयन को लेकर चर्चा तेज हो गई है। इसी बीच पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने अपनी संभावित प्लेइंग 11 का ऐलान किया है, जिसमें एक बड़े खिलाड़ी को जगह नहीं मिली। पार्थिव ने अपनी टीम में छह बल्लेबाज, तीन ऑलराउंडर, एक स्पिनर और दो तेज गेंदबाज शामिल किए हैं। पार्थिव के अनुसार, ओपनिंग की जिम्मेदारी अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी को दी जानी चाहिए। तीसरे नंबर पर तिलक वर्मा को जगह दी गई है, जबकि चौथे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजी करेंगे। मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह और संजू सैमसन जैसे आक्रामक बल्लेबाजों को शामिल किया गया है। ऑलराउंडर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल और हार्दिक पांड्या को जगह मिली है। गेंदबाजी विभाग में पार्थिव ने जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी पर भरोसा जताया है। पूर्व खिलाड़ी के मुताबिक, यह संतुलित टीम किसी भी परिस्थिति में ऑस्ट्रेलिया को टक्कर दे सकती है। भारत वनडे सीरीज हार चुका है, इसलिए टी20 मुकाबले में जीत से टीम अपने आत्मविश्वास को वापस पाना चाहेगी।
IND vs AUS: भारत-ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज: पार्थिव पटेल ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11, दिग्गज को नहीं मिली जगह
-
By DigitalDesk
- Categories: मनोरंजन, मुख्य समाचार
- Tags: #INDvsAUS #T20Series #ParthivPatel #TeamIndia #CricketNews #LiveIndiaNews
Related Content
अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने सीपीसी द्वारा सख्ती के साथ पार्टी का समग्र तौर पर प्रबंधन करने की प्रशंसा की
By
DigitalDesk
November 2, 2026
मध्यप्रदेश में माफिया का आतंक: रेत और शराब के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने वाले कितने अफसरों ने गंवाई जान?
By
DigitalDesk
November 2, 2026
पंजाब चुनाव से पहले AAP में बड़ी सेंध! तीन विधायक BJP में शामिल... भगवंत मान के लिए कितना बड़ा झटका, बीजेपी को कितना फायदा?
By
DigitalDesk
November 2, 2026
शी चिनफिंग ने सीपीसी के सख्त पार्टी शासन से जुड़े फैसले की बताई रूपरेखा, भ्रष्टाचार पर नियंत्रण और संगठनात्मक सुधार पर जोर
By
DigitalDesk
November 2, 2026