नयी दिल्लीः भारत-चीन सीमा पर जारी तनाव के बीच गुरुवार (15 दिसंबर) को भारत ने अपनी सबसे खतरनाक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण कर लिया है। रक्षा सूत्रों की तरफ से कहा गया है कि भारत ने आज सफलतापूर्वक अग्नि-5 परमाणु-सक्षम अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) का नाइट ट्रायल किया, जो 5,000 किलोमीटर से अधिक के लक्ष्यों को भेद सकती है. अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हाल ही में झड़प हुई थी.
- भारत के तवांग में हाल ही में हुई थी चीनी-भारतीय सेना की झड़प
- चीनी सैनिकों को कायदे से पीटा था भारतीय जवानों ने
- इसके एक सप्ताह के भीतर अग्नि 5 का हुआ सफल परीक्षण
- भारतीय वायुसेना ने भी किया था अभ्यास
परमाणु क्षमता से है लैस
ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से परीक्षण किया गया। परीक्षण में डमी वॉर-हेड का इस्तेमाल किया गया था। इस परीक्षण को नई तकनीकों और उपकरणों के साथ किया गया था। ये मिसाइल पहले से हल्की है. इसके साथ ही ये भी जानकारी दी गई है कि इस परीक्षण ने जरूरत पड़ने पर अग्नि-5 मिसाइल की रेंज बढ़ाने की क्षमता साबित की है। भारत के इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद चीन जरूर सकते में आ गया होगा।
रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, यह मिसाइल बीजिंग, शंघाई, ग्वांगझाउ और हांगकांग सहित पूरे चीन को निशाना बनाने में सक्षम है। ‘अग्नि-5’ अपनी शृंखला में सबसे आधुनिक हथियार है। इसमें नौवहन के लिए नवीनतम प्रौद्योगिकियां हैं। परमाणु सामग्री ले जाने की इसकी क्षमता दूसरी मिसाइल प्रणालियों से कहीं ज्यादा है।