Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

वोटिंग के लिए भारत जोड़ो यात्रा को दिया विराम

राहुल की यात्रा पर बीजेपी का एनिमेशन वॉर

DigitalDesk by DigitalDesk
October 17, 2022
in दिल्ली, राजनीति
0
वोटिंग के लिए भारत जोड़ो यात्रा को दिया विराम
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

वोटिंग के लिए भारत जोड़ो यात्रा को दिया विराम

राहुल की यात्रा पर बीजेपी का एनिमेशन वॉर

भारत जोड़ो यात्रा अभी कर्नाटक में है। कांग्रेस के अध्यक्ष चुनाव के लिए हो रही वोटिंग को देखते हुए यात्रा को 17 अक्टूबर को विराम दिया गया है। यहां यात्रा में शामिल होने वाले लगभग 40 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों के लिए शिविर स्थल पर ही मतदान केंद्र स्थापित किए गये हैं।  जहां राहुल गांधी सहित सभी सदस्य अपनी बारी आने पर अपना वोट डाल रहे हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए केवल एक पहचान पत्र की आवश्यकता होती है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री के नेतृत्व मेंए केंद्रीय चुनाव प्राधिकरणए चुनाव प्रक्रिया की देखरेख कर रहे हैं।

Related posts

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

March 7, 2026
Nitish Kumar

नीतीश कुमार की सियासी यात्रा: विधायक से मुख्यमंत्री और अब राज्यसभा तक का लंबा राजनीतिक सफर

March 7, 2026

वहीं बीजेपी ने भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधने के लिए ट्विटर पर राहुल गांधी का एक एनिमेशन वीडियो साझा किया। जिस पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह सत्तारूढ़ दल की हताशा को प्रदर्शित करता है। बीजेपी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर राहुल का दो मिनट का एक एनिमेशन वीडियो साझा किया। जिसमें कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष को शोले फिल्म में हास्य अभिनेता असरानी के किरदार में चित्रित किया गया है।  वीडियो में गोवा में कांग्रेस विधायकों के पार्टी छोड़ने, नेताओं के पार्टी छोड़ने और गुलाम नबी आजाद के साथ जाने और राजस्थान में पार्टी के अंदरूनी कलह सहित अन्य चीजों पर कटाक्ष किया गया है। बीजेपी ने राहुल और उनकी मां सोनिया गांधी का स्पष्ट रूप से संदर्भ देते हुए एनिमेशन के साथ ट्वीट किया। मम्मी ये दुःख खत्म काहे नहीं होता है।

निंदनीय कहना कम होगा-जयराम रमेश

इधर बीजेपी के इस कदम पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की सफलता का मुकाबला करने के लिए बीजेपी का नया फार्मूला। हताशा और निराशा के कारण यह एनिमेशन जारी किया गया है। उन्होंने कहा जो वीडियो साझा किया है उसे निंदनीय कहना कम होगा। यात्रा की शुरूआत होने के बाद से ही बीजेपी इस पर तंज कसती रही है। जबकि कांग्रेस ने दावा किया कि बीजेपी इस पहल की सफलता से घबरा गई है इसलिए ऐसा कर रही है।

बारिश में भी नहीं थमे थे कदम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले दिनों भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बारिश में भी पैदल मार्च किया था। सैकड़ों लोगों ने उनके समर्थन में नारे लगा रहे थे। राहुल ने कर्नाटक के तुमकुर जिले के इस कस्बे में यात्रा शुरू की थी तब  कुछ ही समय बाद बारिश शुरू होने लगी थी।लेकिन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और उनके साथी अन्य पार्टी नेता एवं कार्यकर्ता भीगते हुए चलते रहे थे।  राहुल ने पिछले सप्ताह मैसुरू के बाहरी इलाके में तेज बारिश के बीच भीगते हुए एक जनसभा को संबोधित किया था। अपने भाषण के आखिर में कहा था हमें कोई नहीं रोक सकता।  उन्होंने कहा यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी और नहीं रुकेगी। आप देख रहे हैं कि वर्षा हो रही है लेकिन वर्षा इस यात्रा को नहीं रोक पायी। गर्मीए तूफान या ठंड इस यात्रा को नहीं रोक सकती है।  गांधी ने कहा नदी जैसी यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाएगी ।इस नदी में आप नफरत और हिंसा का कोई अंश नहीं देखेंगे। केवल प्यार एवं भाईचारा ही होंगे क्योंकि यही भारत का इतिहास है और यही उसके डीएनए में है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगा करंट

बता दें भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के बेल्लारी में हादसे का शिकार हो गई है थीै। भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस के चार कार्यकर्ता करंट का शिकार हो गए। सभी को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं कार्यकर्त्ताओं का हाल जानने राहुल गांधी स्वयं अस्पताल पहुंचे थे।  जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह कर्नाटक के बेल्लारी से यात्रा की शुरुआत हुई थी। यहां से यात्रा मौका नामक स्थान पर पहुंची। यहां

यात्रा में शामिल कुछ कार्यकर्ता पार्टी का झंडा और लोहे की छड़ पकड़े हुए थे। इनमें से ही चार लोग करंट की चपेट में आ गए। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि मौके पर मौजूद एंबुलेंस के डॉक्टर्स ने शुरुआती इलाज किया और घायलों को अस्पताल रेफर किया गया।

7 सितंबर से शुरू हुई थी यात्रा

गौरतलब है कि 7 सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा अब तक तीन राज्यों  केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक को कवर कर चुकी है। कर्नाटक कांग्रेस के अनुसार, यात्रा के दौरान, राहुल गांधी 20 मिनट की कसरत करते हैं। हल्का नाश्ता लेते हैं और हर दिन 25 किमी पैदल चलते हैं। पार्टी ने कहा कि उनका दिन सुबह 5 बजे शुरू होता है और रात 11 बजे खत्म होता है।

Post Views: 225
Tags: Bharat Jodo YatraBJP's animation war on YatraCongress President ElectionIndia Jodo Yatra for VotingJairam RameshKarnatakaMembers casting their voteRahulRahul GandhiViramVotingYatra on October 17Yatra polling station
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version