केरल के त्रिशूर पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 

भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस नेताओ को संदेश 

केरल के त्रिशूर पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा केरल के त्रिशूर पहुंच चुकी है बता दें की आज इस यात्रा का आराम का दिन है वही सुत्रो की माने तो राहुल गांधी दिल्ली के लिए आ गए हैं सुत्रो की माने तो 23 सिंतबर को सोनिया गांधी और प्रियंका के साथ बैठक करेंगे उसी वैठक में राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत भी शामिल होंगे कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा अपनी शुरुआत से लगभत 350 किमी कवर कर चुकी है।

भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस नेताओ को संदेश 
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस नेताओ को बड़ा सदेंश दिया कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच कल राहुल ने कहा कि जो भी नेता इस पद पर आए उसे कांग्रेस की विचारधारा को आगे लेजाना होगा। इसी के साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद पर विराजे नेता को एक व्यक्ति एक पद का पालन करना होगा।

राहुल के साथ कर रहे दिग्विजय कदमताल
बता इन दिनों दिग्विजय सिंह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। दिग्विजय सिंह इससे पहले मप्र में 3800 किलोमीटर की नर्मदा पदयात्रा को सफलता पूर्व कर पूरी कर चुके हैं। इस बार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के सूत्रधार भी दिग्विजय सिंह माने जा रहे हैं। बता दें  यात्रा में वह कई वे बार राहुल गांधी से कुछ किलोमीटर आगे चलते नजर आते हैं। पिछले दिनों दिग्विजय सिंह की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई थी। जिसमें वे फर्श पर बिछाए गए बिना कवर वाले गद्दे पर आराम करते नजर आ रहे हैं।

Exit mobile version