Thursday, March 12, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका: पुतिन और जेलेंस्की दोनों करेंगे भारत का दौरा…अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर के बीच हिंदुस्तान का बढ़ा कूटनीतिक दबदबा

DigitalDesk by DigitalDesk
August 24, 2025
in Uncategorized
0
India growing global role Both Putin and Zelensky will visit India
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका: पुतिन और जेलेंस्की दोनों करेंगे भारत का दौरा… अमेरिका के साथ ट्रेड वॉर के बीच हिंदुस्तान का बढ़ा कूटनीतिक दबदबा

भारत की विदेश नीति एक बार फिर वैश्विक मंच पर सुर्खियां बटोर रही है। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के बावजूद भारत दोनों देशों के साथ संतुलित रिश्ते बनाए हुए है। इसी बीच यह बड़ी खबर सामने आई है कि साल के अंत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत आएंगे, वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के भारत दौरे की भी तैयारी चल रही है।

Related posts

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

Share Market Fall: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट: सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी 24 हजार के नीचे फिसला

March 11, 2026
Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026

पीएम मोदी ने दिया जेलेंस्की को न्योता

शनिवार 23 अगस्त 2025 को भारत-यूक्रेन संबंधों में एक अहम मोड़ नजर आया है। यूक्रेन की स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर दिल्ली का ऐतिहासिक कुतुब मीनार और यूक्रेन के झंडे के रंगों से जगमगा उठा। इसी मौके पर यूक्रेन के राजदूत ऑलेक्जेंडर पोलिशचुक भी मौजूद रहे। जिन्होंने खुलासा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यू​क्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को भारत आने का न्योता दिया है। फिलहाल भारत और यू​क्रेन दोनों ही देशों के अधिकारी तारीख तय करने पर काम कर रहे हैं। राजदूत की माने तो अगर यह दौरा होता है तो यह भारत-यूक्रेन रिश्तों के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि होगी।

पुतिन भी करेंगे दौरा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आने को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने हाल ही में पुष्टि की थी कि पुतिन का दौरा इस साल के अंत में होगा। रूसी मीडिया ने भी रिपोर्ट दी है कि 2025 के अंत तक पुतिन भारत यात्रा करेंगे। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका ने रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर नाराजगी जताई है और भारतीय सामान पर टैरिफ 50% तक बढ़ा दिया है। भारत ने इसे “अनुचित और तर्कहीन” बताते हुए सख्त आपत्ति जताई है।

भारत का कड़ा रुख

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने साफ कहा है कि भारत किसी भी तरह से अमेरिकी दबाव में नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि संभावित व्यापार समझौते पर बातचीत के दौरान भारत किसानों और छोटे उद्योगों के हितों से समझौता नहीं करेगा। जयशंकर के मुताबिक, वर्तमान समय में भारत-अमेरिका संबंध तीन प्रमुख चुनौतियों से गुजर रहे हैं।
टैरिफ और व्यापार विवाद
रूस से तेल आयात का मसला
पाकिस्तान को लेकर अमेरिका की दखलअंदाजी
‘ट्रंप की नीति सबसे अलग’

जयशंकर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की विदेश नीति को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ट्रंप की शैली अब तक के सभी अमेरिकी राष्ट्रपतियों से बिल्कुल अलग है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप विदेश नीति को बहुत ही खुले और सार्वजनिक तौर पर दुनिया के सामने रखते हैं, जो पहले कभी देखने को नहीं मिला।

भारत की मजबूती का संदेश

एक ओर अमेरिका के साथ टकराव है, दूसरी ओर भारत की कूटनीति का प्रभाव ऐसा है कि रूस और यूक्रेन दोनों ही देशों के शीर्ष नेता भारत यात्रा पर आना चाहते हैं। इससे साफ है कि वैश्विक राजनीति में भारत का दबदबा लगातार बढ़ रहा है और दुनिया इसे नजरअंदाज नहीं कर सकती।

Post Views: 123
Tags: #India growing global role#Putin and Zelensky will visit India
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

LPG Gas Cylinders रसोई गैस संकट, लंबी कतारों ने बढ़ाई परेशानी

उत्तर प्रदेश
T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version