Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

भारत और फ्रांस के बीच बड़ी डिफेंस डील,चीन को चुनौती देने की तैयारी में भारत

DigitalDesk by DigitalDesk
July 15, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
India France Defense Deal
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिनी फ्रांस दौरा पूरा हो चुका है। वे शनिवार की सुबह सयुंक्त अरब अमीरात पहुंचे। इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने उनके लिए लूव्र म्यूजियम में डिनर होस्ट किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने टोस्ट रेज करते हुए कहा भारत और फ्रांस दोनों मिलकर अपने लिए ही नहीं बल्कि वैश्विक सुरक्षा और शांति में भी अहम योगदान दे रहे हैं। पीएम ने कहा फ्रांस के सर्वोच्च पुरस्कार से उन्हें सम्मानित किया गया था। यह उनके ही नहीं सभी भारतीयों के लिए भी बड़े गर्व और सम्मान की बात है।

  • शनिवार को भारत सरकार ने की इसकी घोषणा
  • नेवी की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन होंगे विमान
  • भारतीय नेवी को मिलेंगे 26 नए एडवांस राफेल फाइटर जेट
  • फ्रांस की दसॉ एविएशन से मिलेंगे फाइटर जेट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय फ्रांस दौरे के दौरान भारत और फ्रांस के बीच बड़ी डिफेंस डील पर मुहर लग गई है। शनिवार 15 जुलाई को भारत सरकार की ओर से इसकी घोषणा की गई। डील के तहत भारतीय नेवी को फ्रांस की दसॉ एविएशन से 26 नए एडवांस राफेल फाइटर जेट मिलेंगे जो खास तौर पर नेवी की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन होंगे। पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मुलाकात के दौरान इस डील पर फैसला हुआ। राफेल निर्माता कंपनी दसॉ एविएशन ने इस बारे में जानकारी दी है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

ये है भारत और फ्रांस के बीच डील

पीएम मोदी के दौरे के दौरान भारत और फ्रांस के बीच तीन स्कॉर्पीन क्लास सबमरीन के साथ लड़ाकू विमानों के इंजन का निर्माण साथ मिलकर करने की डील हुई है। बता दें फ्रांस भारत को 26 राफेल-M लड़ाकू विमान बेचेगा। भारत को ये विमान खरीदने की मंजूरी मिल गई है। भारत और फ्रांस दोनों ही देश साल 1970 से ही बड़े रक्षा सौदे करते आ रहे हैं। फ्रांस की सहायता से 1974 में भारत ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया था। इसके बाद साल 1982 में फ्रांस के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रांस्वा मितरां भारत आए थे तब भी भारत ने फ्रांस से 200 मिराज विमान खरीदे जाने के सौदे पर हस्ताक्षर किये थे। बता दें भारत और फ्रांस ने पीएम मोदी के दौरे के दौरान अपनी रणनीतिक साझीदारी को भी अगले 25 साल तक बढ़ाने को लेकर एक रोडमैप तय किया है। जिसके तहत साल 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करने की घोषणा की गई है।।

भारत सरकार ने 15 जुलाई शनिवार को साझा की जानकारी

भारत और फ्रांस के बीच डिफेंस डील को लेकर भारत सरकार ने 15 जुलाई शनिवार को जानकारी साझा की है। ये अहम घोषणा करते हुए बताया कि भारतीय नौसेना को फ्रांस की दसॉ एविएशन से 26 नए एडवांस राफेल फाइटर जेट मिलेंगे। ये जेट खास तौर पर नेवी की जरूरत के अनुसार से डिजाइन किये जाएंगे। रक्षा सौदे में भारत को सिंगल सीटर राफेल-एम मरीन लड़ाकू विमान भी मिलेंगे। ये लड़ाकू विमान स्वदेश में निर्मित विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनात होंगे। इसके अलावा चार ट्रेनर राफेल मरीन एयरक्राफ्ट मिलेंगे। राफेल-एम फ्रांस के राफेल लड़ाकू विमानों का नौसैनिक संस्करण है। दरअसल इंडो पैसिफिक में चीन की सक्रियता को देखते हुए नौसेना को उम्मीद थी कि जल्द से जल्द इस खरीद प्रस्ताव को पूरा किया जा सकता है।

 

Post Views: 125
Tags: Advance Rafale Fighter JetFrench President Emmanuel Macronindia france defense dealPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version