भारत के रक्षा उत्पादों के मूल्य में रिकॉर्ड वृद्धि…रक्षा मंत्री के ट्वीट पर जाने पीएम मोदी ने क्या कहा…

India defense products price record increase Defense Minister Rajnath Singh tweet PM Narendra Modi

भारत ने 2023-2024 में रक्षा उत्पादों के मूल्य में सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की है। साल 2023-2024 में रक्षा उत्पादों का मूल्य बढ़कर करीब 1,26,887 करोड़ रुपए तक जा पहुंचा है। यह वृद्धि पिछले वित्तीय वर्ष 2023—2024 की तुलना में करीब 16.8 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुशी जाहिर की है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा है कि यह बहुत उत्साहजनक विकास है। इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी लोगों को वे बधाई देते हैं। पीएम ने कहा हम अपनी क्षमताओं को और बढ़ाने और भारत को एक अग्रणी वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए बेहतरीन माहौल तैयार करने के साथ इसको समग्र प्रयास के प्रति हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। इससे हमारे सुरक्षा तंत्र को और अधिक मजबूती मिलेगी और हमें आत्मनिर्भर बनाएगा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा- पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मेक इन इंडिया कार्यक्रम नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। भारत ने 2023-24 में रक्षा उत्पादों के मूल्य में अब तक की सबसे ज्यादा वृद्धि दर्ज की है।

उत्पादों का मूल्य 1,26,887 करोड़ रुपये तक पहुंचा

2023-24 में उत्पादों का मूल्य 1,26,887 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो पिछले वित्तीय वर्ष के उत्पादन मूल्य से 16.8 फीसदी ज्यादा है। उन्होंने आगे अपनी पोस्ट में लिखा रक्षा उत्पाद बनाने वाली कंपनियों के साथ सार्वजनिक क्षेत्र की सभी कंपनियां और निजी उद्योग समेत हमारे देश के सभी उद्योग को वे बहुत-बहुत बधाई देते हैं।

मेक इन इंडिया नई कामयाबी कर रहा हासिल

बता दें कि केंद्र सरकार के लोकल उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया मेक इन इंडिया नई कामयाबी हासिल कर रहा है। मेक इन इंडिया प्रोडक्ट्स का असर सिर्फ भारत ही नाहीं, अब पूरी दुनिया में नजर आने लगा है। इस क्रम में मेक इन इंडिया ने रक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धि हासिल की है। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए इस संबंध में जानकारी दी है।

Exit mobile version