Friday, September 18, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

भारत-चीन सहयोग से साझा विकास को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी: मोहम्मद साकिब

DigitalDesk by DigitalDesk
September 18, 2026
in मुख्य समाचार
0
भारत-चीन सहयोग से साझा विकास को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी: मोहम्मद साकिब
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत-चीन आर्थिक एवं सांस्कृतिक संवर्धन परिषद के महासचिव मोहम्मद साकिब ने हाल ही में
शिन्हुआ समाचार एजेंसी को दिए एक लिखित साक्षात्कार में कहा कि भारत और चीन प्राचीन
सभ्यताएं होने के साथ-साथ उभरती महाशक्तियां भी हैं। ऐसे में दोनों देशों की साझा जिम्मेदारी है
कि वे सहयोग के जरिए विकास को बढ़ावा दें।

साकिब के मुताबिक, अनिश्चितताओं से भरी मौजूदा दुनिया में विकास भारत और चीन को जोड़ने
वाला सबसे बड़ा साझा आधार है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों की सभ्यताओं ने हजारों वर्षों से एशिया
के ऐतिहासिक विकास को प्रभावित किया है और भारत-चीन सहयोग भी दोनों देशों के साझा
इतिहास का हिस्सा रहा है।

Related posts

midnight move Mamata responds to the EC three new names and symbols ready if the grass flower is lost

आधी रात का दांव… ममता ने EC को दिया जवाब, घासफूल छिना तो तीन नए नाम-चिह्न तैयार

September 18, 2026
Villagers faces light up amidst the glow of the grand Deepotsav in Ujjain

उज्जैन में भव्य दीपोत्सव की रोशनी से खिले ग्रामीणों के चेहरे…मोहन सरकार का 50 लाख ग्रामीण परिवारों को बड़ा तोहफा

September 18, 2026

उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे भारत और चीन आधुनिकीकरण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, दोनों देशों के
पारंपरिक संबंधों को नया और समकालीन अर्थ मिल रहा है। ऐसे में विकास दोनों देशों के अतीत और
भविष्य को जोड़ने वाला एक सेतु बन रहा है। उनके अनुसार, भारत और चीन का विकास एक-दूसरे
के लिए खतरा नहीं, बल्कि बहुध्रुवीय विश्व को आकार देने के लिए सहयोग का अवसर है।

वहीं, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की हालिया भारत यात्रा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी
मुलाकात पर साकिब ने कहा कि यह बैठक दोनों पक्षों की संबंधों को स्थिर करने और साझा हितों पर
ध्यान देने की इच्छा को दर्शाती है। उन्होंने इसे सहयोग के विस्तार का सकारात्मक संकेत बताते हुए
भारत-चीन संबंधों के पुनरुत्थान का एक महत्वपूर्ण प्रतीक बताया।

साकिब ने कहा कि चीन विनिर्माण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में मजबूत है, जबकि भारत का सेवा
क्षेत्र और नवाचार का पारिस्थितिकी तंत्र काफी जीवंत है। ऐसे में दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं में
काफी हद तक पूरकता है। उन्होंने नवीकरणीय ऊर्जा, डिजिटल प्लेटफॉर्म और हरित वित्त जैसे क्षेत्रों
में सहयोग की व्यापक संभावनाओं पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि विकास केवल अर्थव्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका मतलब लोगों में
निवेश करना भी है। इसके लिए उन्होंने युवा और छात्र आदान-प्रदान, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा
संयुक्त अनुसंधान परियोजनाओं को बढ़ावा देने का सुझाव दिया।

साकिब के मुताबिक, भारत-चीन सहयोग का महत्व सिर्फ द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं है।
वैश्विक दक्षिण के दो महत्वपूर्ण देशों के रूप में दोनों देश अरबों लोगों की अधिक न्यायसंगत व्यापार
व्यवस्था, बेहतर वैश्विक जलवायु शासन और समावेशी विकास की साझा आकांक्षाओं का
प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत और चीन ब्रिक्स, शांगहाई सहयोग संगठन, जी-20

और संयुक्त राष्ट्र जैसे बहुपक्षीय मंचों पर अपना समन्वय और मजबूत कर सकते हैं।
इसके अलावा, उन्होंने कहा कि अधिक स्थिर और सहयोगपूर्ण भारत-चीन संबंध न केवल दोनों देशों
के विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि वैश्विक दक्षिण में विश्वास बढ़ाने और अधिक न्यायसंगत
अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Tags: #IndiaChina #IndiaChinaRelations #ChinaIndia #MohammadSaqib #EconomicCooperation #CulturalExchange #GlobalSouth #BRICS #G20 #SCO #InternationalNews
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

“ब्रिक्स युवा संवाद” में फिल्मों पर खुलकर हुई बातचीत, अलग-अलग भाषाओं के युवाओं ने साझा किए अनुभव

मुख्य समाचार
clean chit for India or a reality check for Pakistan Why did Maryam Nawaz statement spark outrage in Khyber Pakhtunkhwa

4000 KM दूर से बालेश्वर पहुंचे 5 ओरंगुटान? जंगल में मिला ‘जंगल के इंसानों’ का झुंड, तस्करी का शक!

स्पेशल
Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version