Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

भारत का सबसे बड़ा दुश्मन सरकार में आएगा? इस पड़ोसी देश को लेकर शशि थरूर के बयान से बढ़ी चिंता?

DigitalDesk by DigitalDesk
September 12, 2025
in Uncategorized
0
India biggest enemy came into power Shashi Tharoor statement raises concerns
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत का सबसे बड़ा दुश्मन सरकार में आएगा? शशि थरूर के बयान से बढ़ी चिंता

नई दिल्ली/ढाका। बांग्लादेश की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। ढाका विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में जमात-ए-इस्लामी से जुड़े छात्र संगठन इस्लामी छात्र शिबिर (ICS) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। साल 1971 में बांग्लादेश की आजादी के बाद यह पहला मौका है जब किसी इस्लामिस्ट छात्र संगठन ने इतनी बड़ी जीत हासिल की हो। इस नतीजे ने भारत में राजनीतिक और सुरक्षा हलकों में हलचल पैदा कर दी है।

Related posts

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026
Ladli Behna Yojana Manju Yadav life changed She became self reliant by opening a sewing center

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: बदली मंजू यादव की जिंदगी…सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर…अन्य महिलाओं को भी दे रहीं रोजगार

March 8, 2026

शशि थरूर का बयान : यह संकेत बेहद गंभीर

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस जीत पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि यह घटना भारतीय मीडिया और जनता के लिए शायद छोटी सी लगे, लेकिन इसके नतीजे दूरगामी हो सकते हैं। थरूर ने सवाल उठाया कि क्या फरवरी 2026 में होने वाले आम चुनावों में जमात-ए-इस्लामी सरकार का हिस्सा बनेगा और क्या भारत को अपने सबसे बड़े दुश्मन से सरकार के स्तर पर निपटना पड़ेगा?

क्यों बढ़ीं भारत की चिंता?

भारत के लिए जमात-ए-इस्लामी लंबे समय से संदेह का विषय रहा है। 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान इस पर पाकिस्तानी सेना का साथ देने के आरोप लगे थे। भारत विरोधी गतिविधियों और आतंकी नेटवर्क को समर्थन देने के भी गंभीर आरोप हैं।

भारत में यह संगठन प्रतिबंधित है।

ऐसे में अगर बांग्लादेश में जमात-ए-इस्लामी राजनीतिक रूप से बड़ी ताकत बनता है और चुनाव के बाद सरकार बनाने की स्थिति में आता है, तो भारत की पूर्वी सीमा पर सुरक्षा चुनौतियां कई गुना बढ़ सकती हैं।

बदलता राजनीतिक परिदृश्य

विशेषज्ञों के मुताबिक, बांग्लादेश में जनता का दोनों मुख्य पार्टियों—अवामी लीग और बांग्लादेश नेशनल पार्टी (BNP)—से मोहभंग हो रहा है। अवामी लीग पर भ्रष्टाचार और तानाशाही रवैये के आरोप हैं। BNP भी लगातार कमजोर होती जा रही है। इसी खाली जगह को जमात-ए-इस्लामी भरने की कोशिश कर रहा है। पर्यवेक्षकों का कहना है कि ICS की जीत सिर्फ छात्र राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आम चुनावों से पहले मतदाताओं के मूड का संकेत भी देती है।

विपक्ष का आरोप : “यह चुनाव मजाक”

BNP ने ढाका विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के नतीजों को खारिज करते हुए इन्हें “मैनिपुलेटेड” बताया। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह पूरी तरह एक योजनाबद्ध फर्ज़ीवाड़ा है और इनका असली मकसद जमात को बढ़ावा देना है। हालांकि, चुनावी पर्यवेक्षकों का मानना है कि मतदाताओं में असंतोष इतना गहरा हो चुका है कि इस्लामी संगठनों को अप्रत्याशित समर्थन मिल रहा है।

भारत के लिए बड़ा सवाल

विश्लेषक मानते हैं कि बांग्लादेश की राजनीति में हो रहा यह बदलाव भारत के लिए आने वाले समय में सबसे बड़ी कूटनीतिक और सुरक्षा चुनौती बन सकता है। सीमा पार आतंकवाद, कट्टरपंथ और आईएसआई नेटवर्क की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। भारत के पूर्वोत्तर राज्यों पर सीधा असर पड़ सकता है। अगर जमात सत्ता में आती है, तो दोनों देशों के बीच रिश्तों में तनाव बढ़ना तय माना जा रहा है। ढाका विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का परिणाम सिर्फ बांग्लादेश की राजनीति का एक अध्याय नहीं है, बल्कि यह आने वाले आम चुनावों के लिए ट्रेलर भी माना जा रहा है। शशि थरूर का बयान इस बात को रेखांकित करता है कि भारत को अब अपने पड़ोसी देश की राजनीति पर और ज्यादा सतर्क निगाह रखनी होगी। सवाल यही है कि क्या भारत का सबसे बड़ा दुश्मन वाकई सरकार में शामिल होगा? (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 283
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version