Sunday, September 27, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

इंडिया नहीं, भारत…अब प्रेसिडेंट ऑफ भारत के नाम से जी 20 के डिनर का निमंत्रण

DigitalDesk by DigitalDesk
September 5, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
president of BHARAT
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने इसी माह 18 से 22 सितंबर तक संसद का विशेष सत्र बुलाया है। ऐसे में इस विशेष सत्र की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है। अटकलबाजी के बाजार का पारा भी हाई हो रहा है। केन्द्र सरकार विशेष सत्र में आखिर क्या करने वाली है। इसकी अब तक किसी को कोई सूचना नहीं है। इस बीच जी 20 समूह सम्मेलन के सम्मान में आयोजित होने वाला डिनर सुर्खियों में आ गया है।
दरअसल जी-20 सम्मेलन के सम्मान में जो डिनर आयोजित किया गया है उसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा है। इस पर देश में सियासत गरमा गई है।

  • रिपब्लिक ऑफ इंडिया नहीं, ‘भारत’
  • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने दिया जी-20 का न्यौता
  • दिया जाएगा विदेशी राष्ट्राध्यक्षों, मुख्यमंत्रियों को डिनर
  • डिनर के लिए भेजा गया है आधिकारिक निमंत्रण
  • निमंत्रण कार्ड में पहली बार लिखा गया है रिपब्लिक ऑफ भारत
  • अब तक लिख जाता था रिपब्लिक ऑफ इंडिया
  • दिल्ली में होगा जी-20 शिखर सम्मेलन
  • 9 और 10 सितंबर को होगा शिखर सम्मेलन
  • सम्मेलन में बहुत से देश के प्रतिनिधि होंगे शामिल
  • भारत आ रहे हैं कई देशों के प्रतिनिधि

जयराम का ट्वीट-अब राज्यों के समूह पर भी खतरा!

ऐसे में कांग्रेस नेता जयराम रमेश का एक ट्वीट सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि जी-20 सम्मेलन के सम्मान में आयोजित किये जाने वाले डिनर के निमंत्रण कार्ड पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा है। जयराम रमेश ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है कि तो ये खबर वाकई में सच है। राष्ट्रपति भवन ने इसी माह 9 सितंबर को होने वाले जी-20 डिनर के लिए जो न्योता भेजा है। उसमें प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया नहीं इसकी जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा है। उनहोंने लिखा अगर संविधान के आर्टिकल एक का अध्ययन किया जाए तो उसमें साफ शब्दों में लिखा है कि भारत जो कि इंडिया है। एक राज्यों का समूह होगा। वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने लिखा कि अब तो राज्यों के समूह पर भी खतरा है।

Related posts

डॉक्यूमेंट्री फिल्म "शनचो-13" ने निकारागुआ में अपना फिल्म टूर सफलतापूर्वक पूरा लिया

डॉक्यूमेंट्री फिल्म "शनचो-13" ने निकारागुआ में अपना फिल्म टूर सफलतापूर्वक पूरा लिया

September 27, 2026
Banks to open on September 27 followed by a three day strike affecting branch services Find out why September 30 is significant

रविवार 27 सितंबर को खुलेंगे बैंक, फिर तीन दिन हड़ताल से ब्रांच सेवाओं पर असर….जानें 30 सितंबर क्यों है महत्वपूर्ण?

September 26, 2026

निमंत्रण पत्र पर ये लिखा

केंद्र सरकार की ओर से 18 से 22 सितंबर के बीच संसद के विशेष सत्र को आहूत किया है। इस दौरान अमृत काल से जुड़े कई विषयों पर मंथन किया जाएगा। हालांकि कोई निश्चित एजेंडा अब तक सामने नहीं आया है। जिसकी वजह ये अलग-अलग तरह की बात हो रहीं है। विशेष सत्र के दौरान एक देश एक चुनाव ही नहीं महिला आरक्षण बिल के साथ इंडिया की जगह भारत जैसे बिल या प्रस्ताव पेश किए जाने की संभावना दिखाई दे रही है। ऐसे कयास लग रहे हैं कि ये बिल या प्रस्ताव इस दौरान चर्चा के लिए पेश किये जा सकते हैं। मंगलवार को असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने भी एक ट्वीट किया। जिसमें लिखा है कि रिपब्लिक ऑफ भारत, ये खुशी और गर्व का विषय है। हमारा देश अमृतकाल की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है।

संघ प्रमुख ने की थी लोगों से अपील इंडिया नहीं भारत लिखें

बता दें संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों से देश को इंडिया नहीं बल्कि भारत कहे जाने की अपील की थी। संघ प्रमुख ने इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल किए जाने की को लेकर लोगों से गुवाहाटी में एक कार्यक्रम के दौरान अपील की थी। संघ प्रमुख की इस अपील के बाद देश भर में इस पर चर्चा छिड गई । इस बीच देश की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की ओर से इंडिया की जगह भारत शब्द का इस्तेमाल किया है। उन्होंने जी-20 सम्मेलन में शामिल होने वाले मेहमानों को डिनर के लिए आमंत्रित किया है। महामहिम की ओर से भेजे गए निमंत्रण पत्र में रिपब्लिक ऑफ इंडिया की बजाय ‘रिपब्लिक ऑफ भारत’ शब्द का उपयोग किया है।

बड़ा सवाल क्या वाकई बदल जाएगा इंडिया का नाम

इंडिया और भारत के नाम की बात की जाए तो ये चर्चा अब हर चौक चौराहे तक पहुंच चुकी है कि संविधान में जहां-जहां इंडिया शब्द का उपयोग किया गया है। वहां भारत कर दिया जाएगा। दरअसल इसे लेकर पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा जोरों पर है। इस चर्चा को तब और अधिक बल मिला जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कार्यक्रम में दौरान कहा हमारे देश का नाम काफी पहले से ही भारत है। ऐसे में इसे इंडिया नहीं कहा जाना चाहिए।

Tags: G20 dinnerIndia not IndiaPresident of India
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version