भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया:अर्शदीप ने महज 2 रन दिए, टी-20 एशिया कप में पहला मैच टाई हुआ

India beat Sri Lanka in the Super Over

भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया:अर्शदीप ने महज 2 रन दिए, टी-20 एशिया कप में पहला मैच टाई हुआ

दुबई। भारत ने एशिया कप 2025 में अपना अजेय अभियान जारी रखा है। टीम ने श्रीलंका को सुपर ओवर में हराया। इसमें भारत को 3 रन का टारगेट मिला था, जिसे भारतीय बैटर्स ने एक गेंद पर हासिल कर लिया।

शुक्रवार देर रात तक चले इस रोमांचकारी मैच में भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई टीम ने भी 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बनाए। ऐसे में फैसला सुपर ओवर में हुआ।

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में 203 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंकाई टीम से पथुम निसांका ने 58 बॉल पर 107 रन की पारी खेली। उन्होंने कुसल ​​​​​​परेरा (58 रन) के साथ 127 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी ने मैच टाई कराया

इससे पहले भारतीय टीम ने मौजूदा एशिया कप में पहली बार 200 रन से ज्यादा का स्कोर बनाया था। ओपनर अभिषेक शर्मा ने 31 बॉल पर 61 रन बनाए। तिलक वर्मा ने नाबाद 49 रन की पारी खेली। संजू सैमसन ने 39 और अक्षर पटेल ने नाबाद 21 रन बनाए। श्रीलंका के 5 गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला। इनमें महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, वानिंदू हसरंगा, दसुन शनाका और चरिथ असलंका शामिल रहे।

Exit mobile version