लाल किले की प्राचीर से पीएम का दावा, 2024 में वे ही तिरंगा फहराएंगे, तिरंगा दुनिया में विकसित देश की पहचान

prime minister narendra modi

देश भर में स्वतंत्रता दिवस का उल्लास नजर आ रही है। पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के रंग में रंगा हुआ है। इस मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने लाल किले पर तिरंगा फहराया। राष्ट्र को संबोधित किया। पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण की शुरुआत देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई के साथ की। साथ ही पीएम ने स्वतंत्रता संग्राम में योगदान, बलिदान और त्याग देने वालों को नमन किया। आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से
अपने संबोधन में क्या कुछ कहा।

लालकिले की प्राचीर से दिया 10 साल की सरकार का हिसाब

पीएम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लालकिले की प्राचीर से 10 साल की सरकार का हिसाब भी दिया। इसके साथ ही कहा इस समय हम जो फैसला लेंगे। वह एक हजार साल तक भारत की दिशा और भाग्य को लिखने वाले होंगे। पीएम ने लाल किले की प्राचीर से 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य भी रखा। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत में ही मणिपुर हिंसा का जिक्र किया। साथ ही राज्य में शांति स्थापित करने की अपील की। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार, तुष्टीकरण और परिवारवाद को विकास का दुश्मन बताया और इसे खत्म करने की अपील की। प्रधानमंत्री ने लाल किले पर 10वीं बार झंडा फहराने के बाद PM ने लोगों से आशीर्वाद मांगते हुए कहा 2047 में देश जब स्वतंत्रता के 100 साल का जश्न मनाए तो हमारे देश का तिरंगा दुनिया में विकसित देश की पहचान के साथ लहराए। इसके लिए आने वाले 5 साल को उन्होंने महत्वपूर्ण बताया और दावा किया कि लाल किले पर 2024 में वे ही तिरंगा फहराएंगे।

चौहमुंखी विकास का संकल्प एक बार फिर दोहराया

प्रधानमंत्री ने कहा वे भारत की आजादी की लड़ाई में अपना योगदान देने वाले सभी बहादुरों को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने समाज के चौहमुंखी विकास का संकल्प एक बार फिर दोहराया। उन्होंने अपने संबोधन में श्रमिकों से लेकर देश की बढ़ती अर्थव्यस्था का भी जिक्र किया। अपने संबोधन में मणिपुर की भी पीएम ने की और कहा पूरा देश मणिपुर के साथ खड़ा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में मणिपुर में हिंसा की घटनाए सामने आई थीं। जिसमें मां बेटियों का सम्मान भंग हुआ था। हालांकि अब वहां पर शांति की स्थिति बन रही है और समस्याओं का समाधान शांति से ही निकलेगा।

मणिपुर हिंसा और रिफॉर्म्स पर की चर्चा

अपने संबोधन में देशवासियों को बधाई दी। पीएम मोदी ने मणिपुर हिंसा, रिफॉर्म्स पर चर्चा की। साथ ही अपनी सरकार के काम का 10 साल का हिसाब दिया। उन्होंने राजनीति से तीन बुराइयों परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण से मुक्ति की अपील भी की। उन्होंने कहा भारत गर्व से कह सकता है कि सबसे ज्यादा महिला पायलट कहीं हैं तो हमारे देश में हैं। पीएम ने कहा 2 करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य लेकर हम काम कर रहे हैं। हम नारी शक्ति को बढ़ावा देने पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को 3 गारंटी भी दीं। जिसमें पहली गारंटी 5 साल में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनेगा। दूसरी गारंटी में शहरों में किराए के मकानों में रहने वालों को बैंक लोन में रियायत मिलेगी। तीसरी गारंटी में देशभर में 25 हजार जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे। 17 सितंबर को विश्वकर्मा योजना शुरू करने का ऐलान किया।

Exit mobile version