IND vs ENG: जो रूट ने मैदान पर दी गाली! प्रसिद्ध कृष्णा से बहस का वीडियो वायरल, टीम इंडिया ने बनाया था पूरा प्लान
इंग्लैंड के ओपनर और स्टार बल्लेबाज जो रूट का हमेशा शांत स्वभाव रहा है, लेकिन IND vs ENG के आखिरी टेस्ट के दौरान एक पल ऐसा आया जब रूट अपना आपा खो बैठे। प्रसिद्ध कृष्णा ने जैसे ही रूट की बल्लेबाजी की तारीफ की, रूट भड़क उठे और विवाद बढ़ता चला गया।
कृष्णा बोले- ‘मैंने तारीफ की थी, रूट ने गाली दे दी’
भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने खुलासा किया कि उन्होंने जो रूट से कहा था कि उनकी लय शानदार है। इस बात पर जो रूट ने नाराज़गी जताई और बहस शुरू हो गई। कृष्णा के मुताबिक, रूट ने अपशब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे मामला गर्मा गया और अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा।
टीम इंडिया ने रूट को भटकाने का बनाया था प्लान
कृष्णा ने माना कि भारतीय टीम ने रणनीति के तहत रूट को मानसिक रूप से परेशान करने की योजना बनाई थी, ताकि उनका ध्यान भटके और विकेट जल्दी गिर जाए। लेकिन भारतीय प्लेयर्स को इस बात का अंदाज़ा नहीं था कि रूट इतनी तीखी प्रतिक्रिया देंगे।
अंपायर से भिड़े केएल राहुल, बोले- “बस चुप रहें क्या?”
जब मैदान पर कृष्णा और रूट के बीच बहस हो रही थी, उस समय केएल राहुल और अंपायर कुमार धर्मसेना के बीच भी बहस हो गई। राहुल ने नाराज़ होकर अंपायर से कहा, “आप चाहते हैं कि हम बस चुप रहें और खेलकर घर चले जाएं?” इस बहस के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
मैच की स्थिति: भारत ने बनाई बढ़त, जायसवाल क्रीज पर
मैच की बात करें तो भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए, जबकि इंग्लैंड 247 रन पर ऑलआउट हो गया। भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 75 रन बना लिए हैं और अब टीम इंडिया को 52 रन की लीड मिल चुकी है। यशस्वी जायसवाल अर्धशतक लगाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।