IND vs ENG, Lord’s Test: बुमराह की वापसी तय, कुलदीप पर सस्पेंस; कौन होगा बाहर?

IND vs ENG, Lord’s Test: बुमराह की वापसी तय, कुलदीप पर सस्पेंस; कौन होगा बाहर?

तीसरा टेस्ट: बुमराह की वापसी से मिलेगी धार
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला गुरुवार से ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। बुमराह की मौजूदगी भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को गहराई और अनुभव दोनों देगी, जिससे इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होगी। एजबेस्टन में भारत ने 336 रन से जीत दर्ज की थी, लेकिन लीड्स में उसे 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका?
मैच से पहले सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या कुलदीप यादव को मौका मिलेगा? अगर उन्हें खिलाया जाता है, तो किसी एक पेसर को बाहर बैठना पड़ सकता है—संभावना है कि आकाश दीप को आराम दिया जाए। कुलदीप की फिरकी लॉर्ड्स की पिच पर कारगर हो सकती है, लेकिन टीम मैनेजमेंट संतुलन को ध्यान में रखकर फैसला करेगा।

शुभमन गिल की कप्तानी में नया जोश
इस सीरीज में भारत के लिए सबसे बड़ी बात रही शुभमन गिल की कप्तानी। विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी के बावजूद टीम ने अब तक अच्छी लय बरकरार रखी है। यह भारत की मजबूत बेंच स्ट्रेंथ को भी दर्शाता है। टीम ने दोनों टेस्ट में ज़्यादातर समय दबदबा बनाए रखा है, और अगर पहले टेस्ट में कैच न छूटते तो भारत 2-0 की बढ़त पर होता।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत की संभावित टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, करुण नायर, नीतीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप/कुलदीप यादव।

इंग्लैंड की घोषित टीम:
बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्राउली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ब्राइडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर।

प्रकाश कुमार पांडेय

 

 

 

 

Exit mobile version