IND vs ENG 5th Test: ओवल में आखिरी भिड़ंत से पहले इंग्लैंड ने बदली टीम, स्टोक्स बाहर, ओली पोप को सौंपी गई कप्तानी
इंग्लैंड की टीम में बड़ा उलटफेर, स्टोक्स बाहर
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट मुकाबला 31 जुलाई से लंदन के द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस ऐतिहासिक टेस्ट से ठीक पहले इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपनी प्लेइंग-11 का ऐलान कर दिया है, जिसमें बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। सबसे बड़ा झटका इंग्लिश फैंस को तब लगा जब टीम के नियमित कप्तान बेन स्टोक्स के बाहर होने की खबर आई। कंधे की गंभीर चोट के कारण स्टोक्स अब इस टेस्ट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। उनकी जगह अब ओली पोप इंग्लिश टीम की कप्तानी संभालेंगे।
बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बदला गया
इस टेस्ट के लिए इंग्लैंड ने अपने बॉलिंग डिपार्टमेंट में कई अहम बदलाव किए हैं। पिछले मैनचेस्टर टेस्ट में खेलने वाले गेंदबाजों में से सिर्फ क्रिस वोक्स को ही टीम में बरकरार रखा गया है। वहीं जोफ्रा आर्चर, ब्रायडन कार्से, और लियाम डॉसन को बाहर कर दिया गया है। इनकी जगह गस एटकिंसन, जोश टंग, जैकब बेथेल, और जेमी ओवरटन को शामिल किया गया है। ओवरटन को चौथे टेस्ट के बाद टीम में लाया गया था और अब उन्हें अंतिम टेस्ट में प्लेइंग-11 में मौका मिला है।
बेन स्टोक्स का रहा शानदार प्रदर्शन
बेन स्टोक्स इस सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे थे। उन्होंने अब तक खेले गए 4 टेस्ट मैचों में 304 रन बनाए और 17 विकेट झटके, जो सीरीज में सबसे ज्यादा हैं। मैनचेस्टर टेस्ट में उन्होंने शानदार शतक भी जड़ा था और प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उनके न खेलने से इंग्लैंड को गेंद और बल्ले दोनों में बड़ी कमी महसूस होगी।
इंग्लैंड की फाइनल प्लेइंग-11
जैक क्रॉली,बेन डकेट,ओली पोप (कप्तान),जो रूट,हैरी ब्रूक,जैकब बेथेल,जेमी स्मिथ (विकेटकीपर),क्रिस वोक्स,गस एटकिंसन,जेमी ओवरटन,जोश टंग





