IND vs ENG 3rd Test: लॉर्ड्स में महामुकाबला! जानिए घर बैठे फ्री में कैसे देखें मैच?
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज़ अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। सीरीज़ इस समय 1-1 की बराबरी पर है और तीसरा टेस्ट मुकाबला अब 10 जुलाई से लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा। फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल है—इस मैच को फ्री में कैसे देखें?
तीसरा टेस्ट कब, कहां और कितने बजे?
भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा टेस्ट 10 जुलाई 2025, गुरुवार से लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड, लंदन में खेला जाएगा। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा और 14 जुलाई तक चलेगा। यह मैच सीरीज़ की दिशा तय करेगा, इसलिए दोनों टीमें पूरी ताकत झोंकने को तैयार हैं।
फ्री में कैसे देखें IND vs ENG 3rd Test?
जो दर्शक घर बैठे मोबाइल पर फ्री में मैच देखना चाहते हैं, उनके लिए खुशखबरी है। तीसरा टेस्ट जियो सिनेमा और हॉटस्टार ऐप व वेबसाइट पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। कई टेलिकॉम प्लान्स में ये सुविधा फ्री मिल रही है। बस आपको जियो या अन्य पार्टनर नेटवर्क का एक्टिव सिम होना चाहिए।
दोनों टीमों की स्क्वॉड पर एक नज़र
इंग्लैंड टीम: बेन स्टोक्स (कप्तान), जो रूट, ओली पोप, बेन डकेट, जैक क्राउली, हैरी ब्रुक, जोफ्रा आर्चर, सैम कुक, जैमी स्मिथ आदि।
भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, बुमराह, सिराज, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, ध्रुव जुरैल, अर्शदीप सिंह सहित 20 खिलाड़ी।





