IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड की पिच चाल खुद पर भारी पड़ेगी? लॉर्ड्स टेस्ट से पहले नया प्लान
336 रन की करारी हार से बौखलाया इंग्लैंड, अब पिच से बदला लेगा!
भारत ने एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 336 रन से हराकर सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है। शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया का ये प्रदर्शन शानदार रहा। अब तीसरा टेस्ट मैच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा। एजबेस्टन की हार से सबक लेते हुए इंग्लैंड टीम अब पिच की प्रकृति बदलवाने में जुट गई है।
लॉर्ड्स पिच पर मांग: और ज्यादा उछाल, गति और मूवमेंट चाहिए
ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने लॉर्ड्स की पिच पर ज्यादा बाउंस, पेस और साइडवेज मूवमेंट की मांग की है। MCC के मुख्य ग्राउंड्समैन कार्ल मैकडरमॉट से इस बारे में खास निर्देश दिए गए हैं। मैकुलम ने कहा कि पिच रोमांचक होनी चाहिए ताकि मुकाबला दिलचस्प बने। लेकिन क्या ये प्लान इंग्लैंड पर ही भारी पड़ जाएगा?
टीम इंडिया की ताकत: बुमराह की वापसी तय, गेंदबाजी बनेगी विनिंग फैक्टर
टीम इंडिया ने एजबेस्टन में बुमराह को आराम दिया था, लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट में उनकी वापसी तय मानी जा रही है। शुभमन गिल भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं। पिछली बार 2021 में भारत ने इसी मैदान पर इंग्लैंड को हराया था, जिसमें मोहम्मद सिराज और केएल राहुल चमके थे। अब अगर पिच वाकई तेज गेंदबाजों के मुफीद बनती है, तो भारत के लिए ये फायदेमंद हो सकता है।
क्या इंग्लैंड ने खुद ही खोद ली हार की जमीन?
इंग्लैंड की टीम अगर बाउंसी और मूविंग पिच तैयार कराती है, तो इसका फायदा टीम इंडिया को भी मिल सकता है। जसप्रीत बुमराह, सिराज और शार्दूल ठाकुर जैसे गेंदबाज ऐसे हालात में घातक हो सकते हैं। ऐसे में इंग्लैंड का यह ‘पिच प्लान’ कहीं उनके खिलाफ ही न चला जाए।