IND vs ENG 2nd Test: जसप्रीत बुमराह की जगह पंजाबी मुंडा अर्शदीप सिंह कर सकते हैं डेब्यू, एजबेस्टन में मिल सकती है टेस्ट कैप!

बर्मिंघम में शुरू हुई टीम इंडिया की तैयारी
लीड्स टेस्ट में हार के बाद भारतीय टीम Indian team अब बर्मिंघम Birmingham के एजबेस्टन मैदान पर वापसी की तैयारी में जुट गई है। 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से खेला जाएगा। पहले प्रैक्टिस सेशन में टीम इंडिया कमबैक के इरादे से मैदान पर उतरी और खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया।

अर्शदीप सिंह को मिल सकता है पहला टेस्ट
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह Arshdeep Singh ने पहले सेशन में गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल के साथ विशेष ट्रेनिंग की। अर्शदीप अब तक टेस्ट डेब्यू नहीं कर पाए हैं, लेकिन वाइट बॉल क्रिकेट में उन्होंने दमदार प्रदर्शन किया है। अगर बुमराह को आराम दिया गया तो अर्शदीप को डेब्यू कैप मिलने की पूरी संभावना है।

बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा ने नहीं की नेट प्रैक्टिस
टीम के साथ मैदान पर मौजूद होने के बावजूद जसप्रीत बुमराह Jasprit Bumrah और प्रसिद्ध कृष्णा ने ट्रेनिंग में हिस्सा नहीं लिया। बुमराह पहले ही कह चुके हैं कि वह सिर्फ तीन टेस्ट खेलेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि वह दूसरा टेस्ट मिस कर सकते हैं। पिछले एजबेस्टन टेस्ट (2022) में वे कप्तानी कर चुके हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह की भूमिका रही सीमित
लीड्स टेस्ट की पहली पारी में बुमराह ने 5 विकेट लिए थे, लेकिन दूसरी पारी में कोई विकेट नहीं मिला। इंग्लैंड ने आसानी से 371 रन का लक्ष्य हासिल कर लिया। ऐसे में भारत को अपनी गेंदबाजी लाइनअप में बदलाव की ज़रूरत महसूस हो रही है और अर्शदीप इस बदलाव की अगली कड़ी हो सकते हैं

प्रकाश कुमार पांडेय

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version