भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टी20 मुकाबला रविवार को बेलेरिव ओवल, होबार्ट में खेला जाएगा। यह मैच टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि अगर भारत यह मुकाबला हारता है तो सीरीज जीतने की उसकी उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी। ऑस्ट्रेलिया फिलहाल 1-0 से आगे है, जबकि पहला मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। भारत के लिए चिंता की बात यह है कि बेलेरिव ओवल का रिकॉर्ड उसके पक्ष में नहीं है। टीम इंडिया इस मैदान पर पहली बार टी20 खेलेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया यहां कभी नहीं हारा है। कंगारू टीम ने इस ग्राउंड पर अब तक 5 टी20 मुकाबले खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है। पिछले साल नवंबर में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था, जिसमें मार्कस स्टोइनिस ने ताबड़तोड़ 61 रन बनाए थे। दूसरे टी20 में भारत का बल्लेबाज़ी प्रदर्शन कमजोर रहा था। सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल जल्दी आउट हो गए, जबकि सिर्फ अभिषेक शर्मा ने 37 गेंदों में 68 रनों की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को संभाला। गेंदबाज़ी भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। हालांकि ऑस्ट्रेलिया को तीसरे मैच में तेज गेंदबाज़ जोश हेजलवुड की कमी महसूस होगी, क्योंकि वे सिर्फ शुरुआती दो मैचों के लिए टीम में शामिल थे। इस मैच में जीत भारत के लिए जरूरी है, ताकि उसकी लगातार 5 टी20 सीरीज जीतने वाली लय बरकरार रह सके। अब देखना यह है कि सूर्यकुमार की कप्तानी में टीम इस चुनौतीपूर्ण मैदान पर इतिहास बदल पाती है या नहीं।
Cricket News: भारत vs ऑस्ट्रेलिया सीरीज बचाने उतरेगी टीम इंडिया
-
By DigitalDesk
- Categories: मनोरंजन, मुख्य समाचार
- Tags: ind-vs-aus-3rd-t20-team-india-must-win-match-hobart-preview
Related Content
नई दिल्ली ब्रिक्स शिखर सम्मेलन: सभी के लिए लाभकारी वैश्वीकरण को बढ़ावा
By
DigitalDesk
September 15, 2026
शी चिनफिंग का बुनियादी अनुसंधान मजबूत करने पर लेख 'छ्यूशी ' पत्रिका में प्रकाशित होगा
By
DigitalDesk
September 15, 2026
Gold Silver Price15: सितंबर को सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर; खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट
By
DigitalDesk
September 15, 2026
BRICSS ummit: ब्रिक्स डिनर के शाकाहारी मेन्यू पर राहुल गांधी का सवाल, खाने को लेकर क्यों छिड़ी नई सियासत?
By
DigitalDesk
September 15, 2026
सेवा से संकल्प तक… मोदी के 25 साल के सफर को MP में जनभागीदारी से जोड़ने की तैयारी
By
DigitalDesk
September 15, 2026