Wednesday, March 11, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

उत्तराखंड जारी बादल फटने की घटनाएं…अब नौगांव में फटा बादल..उफान पर नाला, जलमग्न हुए घर और दुकान

DigitalDesk by DigitalDesk
September 7, 2025
in स्पेशल
0
Weather is changing again rain in UP 10th to 13th September
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तराखंड जारी बादल फटने की घटनाएं…अब नौगांव में फटा बादल..उफान पर नाला, जलमग्न हुए घर और दुकान

उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। ताज़ा घटना उत्तरकाशी जनपद के नौगांव बाजार स्थित स्योरी फल पट्टी की है, जहां शनिवार देर रात बादल फटने से देवलसारी गदेरे में अचानक उफान आ गया। नाले का पानी देखते ही देखते आसपास के घरों और दुकानों में घुस गया। कई दोपहिया वाहन बह गए और एक कार मलबे में दब गई। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया, वहीं खतरे को देखते हुए लोगों ने अपने घर खाली कर सुरक्षित स्थानों का रुख किया।

Related posts

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

Stock Market News: मिडिल ईस्ट तनाव से हिला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 2,400 अंक टूटा; निवेशकों की दौलत पर बड़ा असर

March 9, 2026
Ladli Behna Yojana Manju Yadav life changed She became self reliant by opening a sewing center

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना: बदली मंजू यादव की जिंदगी…सिलाई सेंटर खोलकर बनीं आत्मनिर्भर…अन्य महिलाओं को भी दे रहीं रोजगार

March 8, 2026

नौगांव बाजार में मची अफरातफरी
वाहन और मकान मलबे में दबे

मलबे में दबे मकान और दुकानें

बताया जा रहा है कि एक आवासीय भवन पूरी तरह गदेरे के मलबे में दब गया है। आधा दर्जन से अधिक घरों और दुकानों में पानी भर जाने से लोगों का सामान भी भारी नुकसान की चपेट में आ गया। देवलसारी गदेरे में बहाव इतना तेज़ था कि वहां खड़ी एक मिक्चर मशीन और कई बाइक बह गईं।

स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, राजस्व विभाग और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रातभर राहत कार्य चलता रहा। प्रभावित परिवारों को अस्थायी शिविरों में शिफ्ट किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के मुताबिक हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

पहले अतिवृष्टि की खबर, फिर बादल फटने का खुलासा

शुरुआत में सूचना आई कि नौगांव के बीच बहने वाला नाला अतिवृष्टि के कारण उफान पर है। भारी बारिश की वजह से कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया और सड़क पर खड़े कई वाहन बह गए। बाद में प्रशासन ने पुष्टि की कि यह बादल फटने की घटना थी, जिसने पूरे इलाके में तबाही मचा दी।

एक माह पहले भी मची थी तबाही

यह कोई पहली घटना नहीं है। ठीक एक माह पहले, 5 अगस्त को उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आई थी। उस हादसे में चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई लोग मलबे में दब गए थे। उस समय कई होटल और घर भी बहाव में आकर तबाह हो गए थे। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में भय का माहौल है।

IIT रुड़की की रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

इस बीच आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों की एक रिपोर्ट ने राज्य की चिंता और बढ़ा दी है। आपदा प्रबंधन और मानवीय सहायता उत्कृष्टता केंद्र द्वारा किए गए अध्ययन के मुताबिक, उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिले—रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी—भूकंप से होने वाले भूस्खलन के लिए बेहद संवेदनशील पाए गए हैं।

रुद्रप्रयाग सबसे संवेदनशील

शोधकर्ताओं अक्षत वशिष्ठ, शिवानी जोशी और श्रीकृष्ण सिवा सुब्रमण्यम के अध्ययन के अनुसार, रुद्रप्रयाग जिला सभी परिदृश्यों में सबसे ज्यादा संवेदनशील है। इसके बाद पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी का नंबर आता है। यह अध्ययन 2 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

भूकंपीय गतिविधियों से बड़ा खतरा

रिपोर्ट में साफ किया गया है कि हिमालयी क्षेत्र भूकंपीय गतिविधियों के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। यहां आए दिन भूस्खलन की घटनाएं होती रहती हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि बड़े पैमाने पर भूकंप आया तो इससे प्रेरित भूस्खलन भविष्य में उत्तराखंड के लिए बेहद गंभीर आपदा का कारण बन सकते हैं।

पहली बार जिला-स्तरीय जोनिंग

अध्ययन की सबसे खास बात यह है कि पहली बार उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में भूकंप से प्रेरित भूस्खलनों के जोखिम की जिला-स्तरीय जोनिंग की गई है। इसमें अलग-अलग भूकंपीय तीव्रता परिदृश्यों और भूकंप की वापसी अवधि के आधार पर खतरे का आकलन किया गया है।

बार-बार क्यों आ रही आपदाएं?

विशेषज्ञ मानते हैं कि लगातार बदलता मौसम पैटर्न, ग्लेशियरों का तेजी से पिघलना और अनियंत्रित निर्माण कार्य पहाड़ी इलाकों को ज्यादा असुरक्षित बना रहा है। मानसून में बादल फटने और भूस्खलन जैसी घटनाएं अब लगभग हर साल सामने आ रही हैं। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में हाल के वर्षों में आपदाओं का ग्राफ लगातार बढ़ा है।

स्थानीय लोगों में भय, लेकिन उम्मीद भी

बार-बार बादल फटने की घटनाओं से स्थानीय लोग डरे हुए हैं। लोग रातभर जागकर अपने घरों की निगरानी करते हैं। कई परिवार सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि, उनका कहना है कि अगर प्रशासन समय रहते अलर्ट जारी करे और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाए तो नुकसान को कम किया जा सकता है। उत्तरकाशी में बादल फटने की यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि उत्तराखंड प्राकृतिक आपदाओं के लिहाज से बेहद नाजुक स्थिति में है। बार-बार बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने राज्य के आपदा प्रबंधन ढांचे की भी परीक्षा ली है। विशेषज्ञों की चेतावनी है कि अगर समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में उत्तराखंड को और बड़ी आपदाओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 256
Tags: #Naugaon drain
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version