Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Bihar assembly elections: बिहार फतह की तैयारी में NDA…: दो महीनों में सभी सीटों पर PM की रैलियों का ब्लूप्रिंट तैयार, जानें पूरी रणनीति…इस दिन से चुनावी आगाज करेंगे पीएम मोदी

DigitalDesk by DigitalDesk
June 25, 2025
in Uncategorized
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

2025 के बिहार विधानसभा चुनाव को जीतने के लिए एनडीए (भाजपा, जदयू, लोजपा आदि घटक दलों का गठबंधन) ने फुल एक्शन मोड में अपनी रणनीति को लागू करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में प्रचार अभियान को नई दिशा दी जा रही है, जिसमें विकास, जनसंपर्क, जातीय संतुलन और भ्रष्टाचार विरोधी संदेश को केंद्र में रखा गया है।

  • चुनाव घोषणा से पहले बिहार में पीएम
  • सभी क्षेत्रों में पीएम मोदी की सीधी मौजूदगी होगी दर्ज
  • 15 जुलाई से बिहार में पीएम की रैलियां
  • चुनाव की घोषणा से पहले पीएम की कई रैलियां
  • एनडीए के घटक दलों ने बनाई रणनीति
  • अगले डेढ़ माह में सभी 243 विधानसभा सीट होंगी कवर

प्रधानमंत्री की 9 प्रमंडलों में रैलियां

बिहार में कुल 9 प्रमंडल हैं और एनडीए की रणनीति के मुताबिक, पीएम मोदी हर प्रमंडल में एक बड़ी जनसभा और सरकारी कार्यक्रम के ज़रिए जनता से संवाद करेंगे। अब तक तीन प्रमंडलों – पटना, सारण और दरभंगा – में पीएम की सभाएं हो चुकी हैं। अगले डेढ़ महीने में पीएम मोदी की तीन और प्रमंडलों में सभाएं होंगी। गया प्रमंडल में गया, मुंगेर प्रमंडल में बेगूसराय, कोसी प्रमंडल में एक प्रमुख शहर संभावित सहरसा या सुपौल…इसके बाद बची तीन प्रमंडलों पूर्णिया, भागलपुर और तिरहुत – में भी सितंबर तक सरकारी कार्यक्रम और सभाएं होंगी। यानी चुनाव घोषणा से पहले ही बिहार के सभी क्षेत्रों में पीएम मोदी की सीधी मौजूदगी दर्ज होगी।

Related posts

AI has not only transformed the technology industry urban economies real estate employment social structures

AI ने सिर्फ टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री को नहीं बदला…शहरों की अर्थव्यवस्था, रियल एस्टेट, रोजगार और सामाजिक ढांचा भी बदल रहा है

September 4, 2026
Tribute to Gloria Steinem The end of a voice for women rights voice silenced the movement legacy endures

ग्लोरिया स्टीनम को श्रद्धांजलि: महिला अधिकारों की आवाज का अंत….एक आवाज खामोश, आंदोलन की विरासत कायम

September 4, 2026

15 जुलाई से 15 सितंबर तक बूथ स्तर पर प्रचार

एनडीए ने तय किया है कि 15 जुलाई से 15 सितंबर के बीच बिहार की सभी 243 विधानसभा सीटों पर संयुक्त सभाएं और रैलियां आयोजित की जाएंगी। ये रैलियां एनडीए के प्रमुख नेता – केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री, सांसद और विधायक – द्वारा संबोधित होंगी। ब्लॉक और जिला स्तर पर बैठकों का सिलसिला पहले ही पूरा हो चुका है। अब पार्टी स्तर पर ग्राउंड रिपोर्ट्स के आधार पर क्षेत्रीय रणनीतियां बन रही हैं।

मुद्दों की प्राथमिकता: विकास और भ्रष्टाचार बनाम जंगलराज एनडीए ने प्रचार का फोकस “विकास और सुशासन” पर रखा है। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं, उद्घाटन-शिलान्यास, जनकल्याणकारी योजनाएं और महिलाओं, किसानों व युवाओं को सीधे जोड़ने वाले काम शामिल हैं। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए “जंगलराज और भ्रष्टाचार” का मुद्दा मुख्य रूप से उछाला जाएगा। खासकर आरजेडी शासनकाल की विफलताओं और लालू प्रसाद यादव के पुराने बयानों को उजागर करने की रणनीति बनाई गई है।

मुस्लिम और दलित वोटों पर विशेष रणनीति

एनडीए का फोकस इस बार उग्र हिंदुत्व से हटकर संतुलित प्रचार पर रहेगा। सीमांचल जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों में जेडीयू और एलजेपी को मुस्लिम मतों की ओर आकर्षित करने की जिम्मेदारी दी गई है। दलित मतदाताओं (करीब 19%) को जोड़ने के लिए आंबेडकर के अपमान को आरजेडी से जोड़कर बड़ा चुनावी मुद्दा बनाया जाएगा। एनडीए की रणनीति इस बार ज़मीनी स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व तक व्यापक और समन्वित है। पीएम मोदी की रैलियों के साथ विकास का संदेश और विपक्ष की कमजोरियों को उजागर कर, एनडीए 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में बहुमत से वापसी का लक्ष्य लेकर चल रही है। अब देखना यह है कि जनता इस बार विकास के दावों और पुराने मुद्दों के बीच किसे तरजीह देती है। …(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Bihar Assembly Elections#Bihar in NDA #PM modi rallies in bihar
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version