Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

चुनावी सर्वे में एनडीए को एक बार फिर मिल रही देश की बागडोर, बता रहे हैं आपको इसके पीछे का कारण

मोदी अब भी क्यों हैं पसंदीदा पीएम?

DigitalDesk by DigitalDesk
January 28, 2023
in मुख्य समाचार, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
Pm Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

नई दिल्ली: पिछले दो दिनों से एक सर्वे की देश भर में चर्चा है। एक निजी समाचार चैनल और रिसर्च संस्थान के सर्वेक्षण में यह बात सामने आयी है कि अगर आज चुनाव हुए तो देश में फिर से एक बार भाजपानीत एनडीए की ही सरकार बनेगी और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी अभी भी देश का नेतृत्व करने के लिए सबसे पसंदीदा नेता बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर जो नेता केजरीवाल हैं, मत प्रतिशत में दोनों के बीच का अंतर काफी बड़ा है। पहले, आपको इस सर्वे की कुछ बातें बताएंगे, फिर उसके कारणों को समझेंगे।

  • सर्वे में जो बात सामने आई है उसके मुताबिक एक बार फिर मोदी सरकार केंद्र में आने जा रही है, हालांकि उसको सीटों को नुकसान उठाना पड़ेगा
  • कांग्रेस को फायदा होगा लेकिन अब भी वह दहाई के आंकड़े तक ही सीमित दिख रही है
  • सर्वे में कुछ राज्य ऐसे हैं जहां पिछली बार के मुकाबले इस बार बीजेपी को फायदा हो रहा है, तो वहीं कुछ राज्यों में काफी नुकसान भी हो रहा है, आज चुनाव हुए तो एनडीए को 298 सीटें मिल सकती हैं
  • यूपीए के खाते में 153 सीटें जाती हुई दिख रही हैं तो वहीं अन्य को 92 सीटें मिल सकती हैं
  • वोट प्रतिशत की बात की जाए तो इस बार एनडीए को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है
  • आज चुनाव हुए तो सर्वे के मुताबिक एनडीए को 43 प्रतिशत वोट हासिल होंगे जो कि पिछली बार के मुकाबले काफी कम है, 2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए को 60 फीसदी वोट हासिल हुए थे
  • वहीं इस बार यूपीए को 29 प्रतिशत और अन्य को 28 प्रतिशत वोट हासिल हो सकते हैं

मोदी अब भी हैं पसंदीदा

आज चुनाव हुए तो बीजेपी को 543 सीटों में से 284 सीटें मिलने का अनुमान है हालांकि यह 2019 के मुकाबले काफी कम है। 2019 में बीजेपी को 303 सीटें मिली थी। वहीं कांग्रेस को आज चुनाव हुए तो 68 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है तो वहीं अन्य के खाते में 191 सीटें हासिल हो सकती हैं। सर्वें के मुताबिक जनता पीएम के पद पर आज नरेंद्र मोदी को सर्वाधिक पसंद करती है। उनके काम को 67 फीसदी जनता ने बहुत अच्छा बताया है, तो 47 फीसदी जनता ने उनके कामकाज को सभी प्रधानमंत्रियों में सबसे अच्छा बताया है। अटलबिहारी वाजपेयी और इंदिरा गांधी भी उनसे पीछे ही हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

क्यों बने हैं मोदी अभी भी शीर्ष पर

नरेन्द्र मोदी के शीर्षस्थ पसंद होने के साथ ही लोगों ने उनकी आर्थिक नीति और विदेश नीति पर भी मुहर लगाई है। इसके पीछे के कारणों को अगर हम पॉइंटर्स में देखना चाहें तो कुछ ऐसे कारण होंगे।

  1. मोदी ने भाजपा के घोषणापत्र में शामिल वैसे मुद्दों को पूरा किया है, जिनको लेकर लंबे समय से उसके कोर वोटर्स को उम्मीद थी। जैसे राममंदिर हो या अनुच्छेद 370 का खात्मा। इन मसलों को पूरा कर मोदी ने अपने कैडर्स को यह भरोसा दिलाया है कि भाजपा आगे भी उनके लिए काम करती रहेगी।
  2. तीन तलाक का खात्मा हो या सीएए-एनआरसी पर काम। इन कामों से यह उम्मीद बंधी है कि भाजपा के घोषणापत्र में एक जो सबसे बड़ी बात अब भी बची है, यूनिफॉर्म सिविल कोड की, उसे भी मोदी ही पूरा कर सकते हैं और वह भी इस सरकार की प्राथमिकता है।
  3. कोविड काल में जिस तरह से मोदीनीत सरकार ने काम किया या अभी तक जिस तरह से 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया जा रहा है, वह भी लोगों की पसंद को तय करने में मददगार है।
  4. पूरी दुनिया में अर्थव्यवस्था पिछड़ रही है, लेकिन भारत में अभी भी मंदी के निशान नहीं हैं। इसके साथ ही विदेशनीति के मोर्चे पर इस सरकार ने जिस तरह आक्रामक नीति अपनाई है और वैश्विक मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है, उससे भी लोगों की उम्मीद बंधी है।
  5. पाकिस्तान भारत के लिए लंबे समय से नासूर रहा है। अब तक की सरकारों ने फाख्ता उड़ाने के चक्कर में उस पर ध्यान नहीं दिया। आज टूटे-फूटे पाकिस्तान को देखकर भी भाजपा का कोर वोटर और एक आम हिंदुस्तानी पीएम मोदी में अपना मसीहा देख रहा है।
Post Views: 113
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version