ब्रेकिंग न्यूज अपडेट:स्वामी चैतन्यानंद का सहयोगी गिरफ्तार,अब सड़क पर ‘साइलेंट’ नहीं रहेंगे इलेक्ट्रिक वाहन,कल होगी एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक

breaking news today

अब सड़क पर ‘साइलेंट’ नहीं रहेंगे इलेक्ट्रिक वाहन

केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों में ऑकस्टिक व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS) अनिवार्य करने का ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया। यह सिस्टम पैदल यात्रियों और अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा। EV अब सड़क पर शांति से नहीं चलेंगे, बल्कि आवाज़ के संकेत देंगे।

कल होगी एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक
एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक कल होने जा रही है। इस बैठक में BCCI ट्रॉफी के मुद्दे को उठाने की तैयारी कर चुका है। क्रिकेट जगत की निगाहें बैठक पर टिकी हैं।

वाशिंगटन: नेतन्याहू और ट्रंप करेंगे मीडिया को संबोधित

कुछ ही देर में वाशिंगटन से मीडिया को संबोधित करेंगे इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू और पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। गाजा संकट और शांति पर अहम बयान की संभावना।

व्हाइट हाउस में नेतन्याहू का स्वागत

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इजरायली पीएम नेतन्याहू का स्वागत किया। ट्रंप ने कहा, गाजा में शांति बहाल होने का उन्हें पूरा भरोसा है।

करूर भगदड़ मामला: TVK नेता गिरफ्तार

करूर भगदड़ मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। टीवीके पार्टी के जिला सचिव मथियाझागन को गिरफ्तार किया गया। भगदड़ में कई लोगों की जान गई थी।

बंधकों की रिहाई के लिए कतर का प्रयास

गाजा संघर्ष में बंधकों की रिहाई को लेकर बातचीत जारी है। इसके लिए कतर का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल वाशिंगटन पहुंचा है।

हरियाणा कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिला

राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। संगठन में नई ऊर्जा लाने की कोशिश मानी जा रही है।

PM मोदी-अमित शाह-नड्डा की बैठक

प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अहम बैठक जारी है। बैठक में संगठन और रणनीति को लेकर चर्चा हो रही है।

यूक्रेन का बड़ा बयान

यूक्रेनी विदेश मंत्री ने कहा, रूस में अब कोई जगह सेफ नहीं है। पश्चिमी हथियार सभी सैन्य अड्डों तक पहुंचेंगे।

बांग्लादेश में हिंसा, चार की मौत

बांग्लादेश के चटगांव जिले के खागड़ाछड़ी में हिंसा भड़क गई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हुए। हालात तनावपूर्ण।

अहिल्यानगर हिंसा: 30 हिरासत में
अहिल्यानगर हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 30 लोगों को हिरासत में लिया है। हालात नियंत्रण में रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया।

बरेली हिंसा: 56 गिरफ्तारियां

उत्तर प्रदेश के बरेली में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य साजिशकर्ता नदीम खान समेत 56 लोगों को गिरफ्तार किया।

वैष्णो देवी यात्रा: 1.25 लाख श्रद्धालु पहुंचे

नवरात्र के अवसर पर अब तक 1.25 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री मां वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं। यात्रा में भक्तों का उत्साह चरम पर।

स्वामी चैतन्यानंद का सहयोगी गिरफ्तार

पीड़िता के पिता को धमकी देने के आरोप में स्वामी चैतन्यानंद के एक करीबी सहयोगी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दिल्ली BJP के नए दफ्तर का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली BJP के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यकर्ताओं के समर्पण और त्याग को पार्टी की ताकत बताया।

केरल विधानसभा का बड़ा प्रस्ताव

केरल विधानसभा ने सर्वसम्मति से वोटर लिस्ट SIR के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया।

पाकिस्तान के लिए जासूसी का आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के पलवल से पुलिस ने तौफिक नामक शख्स को गिरफ्तार किया। उस पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है। प्रकाश कुमार पांडेय

Exit mobile version