भारत सरकार की महत्वपूर्ण एप्प्स जो बनाएगी जनता के पैसे और समय
इस डिजिटल जमाने में स्मार्टफोन हमारी लाइफ का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। अब पेमेंट से लेकर कई जरूरी काम हम आसानी से अपने स्मार्ट फ़ोन्स की मदत से कर सकते है । लेकिन जब बात सरकारी काम की आती हैं तो अक्सर हमें गवर्नमेंट ऑफिस के चक्कर लगाना पड़ता है और रिश्वत खोरी जैसे मामलो से जूझना पड़ता है। लेकिन अब इस डिजिटल दौर में सरकार ने आम जनता को कई सहूलियत दी है अब कोई भी काम हम डिजिटल वेबसाइट और सरकारी ऐप्पस की मदत से चुटकियो में कर सकते है आज हम आपको बताएंगे कि आपको अपने स्मार्ट फोनस में कौन-से सरकारी ऐप्स रखने चाहिए, जिससे आप सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने से बच सकते हैं।
उमंग एप्प 23 नवंबर 2017,
उमंग ऐप को नेशनल ई-गवर्नेंस डिवीजन (NeGD) और इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा बनाया गया है. इस ऐप के जरिए आम नागरिक कई तरह की सरकारी सर्विस का लाभ उठा सकते हैं.उमंग ऐप एक इंटीग्रेटेड ऐप है आप इस ऐप के जरिए इनकम टैक्स रिटर्न (income Tax Return), आधार कार्ड (Aadhaar Card) और प्रोविडेंट फंड यानी EPFO की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा इस ऐप के जरिए आप पासपोर्ट सर्विस (Passport Service), गैस सिलेंडर बुकिंग (Gas Cylinder Booking)जैसी कई सुविधा मिलती है.इस ऐप के जरिए कई तरह की सरकारी सर्विस का लाभ उठा सकते हैं.
ऍम आधार एप्प जुलाई 2017
आधार कार्ड अब एक ज़रूरी डॉक्यूमेंट बन चूका है बिना आधार कार्ड के लोगो को कई परेशानियों का समना करना पड़ सकता है इसीलिए सरकार ने आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी के लिए एमआधार ऐप (mAadhaar App) ऍम आधार एप्प बनाया है जो काफी मदद करता है। इस ऐप से आप आधार कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं और साथ ही आधार कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। इसके अलावा आधार से जुड़े कई कामों को निपटाने के लिए भी आप इस ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
डिजिलॉकर जुलाई 2017
सरकार ने डिजिटल लॉकर की भी सुविधा दी है। डिजीलॉकर ऐप (DigiLocker App) एक तरह का डिजिटल लॉकर है। इसमें आप ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स को स्टोर कर सकते हैं। इस लॉकर की खासियत है कि इसे केवल आधिकारिक तौर पर ही इस्तेमाल किया जा सकता है। आप डिजीलॉकर में ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, पैन कार्ड जैसे कई डॉक्यूमेंट्स को सेव कर सकते हैं। डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत भारत सरकार द्वारा एक पहल है, इसका उद्देश्य पेपरलेस सिस्टम बनाना और एजेंसियों के बीच में ई-दस्तावेज़ों के आदान-प्रदान को सक्षम करना है।
MY GOV 26 जुलाई 2014
मेरी सरकार (MyGov) जनभागीदारी का अभिनव मंच है जो भारत सरकार के केंद्रीय मंत्रालयों और संबंधित संगठनों के लिए नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से अपने विचारों, प्रतिक्रियाओं और रचनात्मक सुझावों को प्रकट करने का अवसर प्रदान करता है।
एमपी परिवाहन एप्प.
एमपरिवहन सबसे लोकप्रिय सरकारी ऐप में से एक है, जिसके 4 करोड़ से ज़्यादा डाउनलोड हो चुके हैं और नागरिकों द्वारा इसका व्यापक उपयोग किया जा रहा है, जिसमें वर्चुअल आरसी (वाहन पंजीकरण प्रमाणपत्र) और वर्चुअल डीएल (ड्राइविंग लाइसेंस) जैसी अनूठी विशेषताएं हैं।