सीएम योगी की नीतियों का असर: उत्तर प्रदेश बन रहा ग्लोबल निवेश हब, जापान में होगा ODOP का वैश्विक प्रचार

उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी नीतियों और PM नरेंद्र मोदी के “Reform, Perform, Transform” मंत्र के अनुरूप अब UP औद्योगिक निवेश के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना रहा है। UP योगी सरकार की औद्योगिक विकास रणनीति का हिस्सा बने “इन्वेस्ट यूपी UP” के अधिकारी जापान के ओसाका शहर में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो-2025 में भाग लेंगे, जो 13 अक्टूबर तक चलेगा।

क्या है वर्ल्ड एक्सपो 2025 और इसकी अहमियत?

वर्ल्ड एक्सपो 2025 एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जिसमें 160 से अधिक देश भाग ले रहे हैं। यह वैश्विक स्तर पर टेक्नोलॉजी, व्यापार, संस्कृति और निवेश को बढ़ावा देने का सबसे बड़ा मंच है। ओसाका जैसे शहर, जहां कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों के मुख्यालय स्थित हैं, वहां उत्तर प्रदेश की उपस्थिति निवेशकों के साथ प्रत्यक्ष संवाद और विश्वास स्थापित करने का एक बड़ा अवसर है।

UP की भागीदारी के प्रमुख उद्देश्य
“वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट” (ODOP) योजना के तहत उत्पादों का वैश्विक प्रचार। बहुराष्ट्रीय कंपनियों को UP में निवेश के लिए आकर्षित करना। यूपी के औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र, विशेष आर्थिक क्षेत्रों (SEZ), लॉजिस्टिक हब्स, व मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर्स** को प्रस्तुत करना। विदेशी निवेश को सहज बनाने के लिए भारत सरकार के दूतावासों के साथ समन्वय स्थापित करना।

सीएम योगी का विजन और निवेश नीति

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में स्पष्ट किया कि बीते आठ वर्षों में उत्तर प्रदेश देश का सर्वश्रेष्ठ निवेश गंतव्य बना है। अब विदेशों में जाकर निवेशकों को यूपी में अवसरों से अवगत कराना हमारी प्राथमिकता है।” राज्य सरकार ने जो इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी, उद्यमिता प्रोत्साहन और सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम लागू किया है, वह यूपी को औद्योगिक निवेश के लिए प्रतिस्पर्धी राज्य बना रहा है।

ODOP को मिलेगा वैश्विक मंच

‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) योजना उत्तर प्रदेश के हर जिले की पारंपरिक विशेषता को वैश्विक बाज़ार से जोड़ने का प्रयास है। इस योजना के तहत हस्तशिल्प, कपड़ा, खाद्य प्रसंस्करण, खिलौने, चमड़ा, कांच व अन्य उत्पादों का प्रदर्शन भारत मंडपम में किया जाएगा। इससे न सिर्फ निर्यात को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय शिल्पकारों और MSMEs को वैश्विक ग्राहक भी मिल सकेंगे। उत्तर प्रदेश की यह रणनीति सिर्फ राज्य को निवेश का ग्लोबल गेटवे नहीं बना रही है, बल्कि यह भारत की लोकल-टू-ग्लोबल दृष्टिकोण को भी सशक्त कर रही है। वर्ल्ड एक्सपो 2025 जैसे वैश्विक आयोजन में सक्रिय भागीदारी यह संकेत है कि अब यूपी सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि भारत की औद्योगिक शक्ति का प्रतीक बनता जा रहा है। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version