Wednesday, May 28, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

मानसून पर अन्नदाता की नजर,कितना असर डालेगा चक्रवात बिपोरजॉय

DigitalDesk by DigitalDesk
June 10, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Monsoon
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मानसून अब केरल से आगे बढ़ते हुए तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में पहुंच सकता है। इसके बाद पश्चिम बंगाल और हिमालयी क्षेत्र के साथ सिक्किम को रविवार तक मानसून की फुहारें भिगो सकती हैं। वहीं पूर्वी मध्य अरब सागर से उठे ताकतवर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के अगले 36 घंटों में और शक्तिशाली होने की आशंका जताई जा रही है। उत्तर और उत्तर-पूर्व की तरफ आगे बढ़ेगा। रविवार के बाद इसके उत्तर-उत्तर-पश्चिमी दिशा यानी पाकिस्तान की ओर बढ़ने के आसार हैं। देश के किसानों की नजर मानसूनी पर है।

  • मानसूनी बूंदों का इंतजार
  • अन्नदाता भी देख रहे आसमान
  • 20 जून के बाद नॉर्थ इंडिया में दस्तक
  • अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी

मानसून की दस्तक के बाद पूरा भारत मानसून की राह तक रहा है। लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार करते नजर आ रहे हैं। मानसूनी आएगा तो बारिश की बूंदें गर्मी से राहत देंगी। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो मॉनसून उत्तर भारत में कब दस्तक देगा इसको लेकर अभी कोई सहीं पूर्वानुमान लगाना मुश्किल है। हालां​कि इसके 20 जून के बाद नॉर्थ इंडिया में दस्तक देने की संभावना है। वहीं इस पूर्वानुमान को लेकर आईएमडी महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा ‘दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल पहुंच गया है। केरल में मानसून आमतौर पर 1 जून तक पहुंच जाता है लेकिन इस बार देरी से पहुंचा। केरल में दो दिनों में अच्छी बारिश हुई है और दक्षिण तमिलनाडु का भी कुछ ऐसा ही हाल है। महापात्र कहते हैं “मानसून अगले 48 घंटों में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों की ओर बढ़ जाएगा। इसके अलावा, यह केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के बाकी हिस्सों तक पहुंचेगा। पूर्वोत्तर राज्यों की ओर बढ़ें इसके साथ ही मछुआरों के लिए एडवाइजरी की घोषणा की गई। चक्रवात बिपोरजॉय को लेकर उन्होंने कहा बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बाइपोरजॉय धीरे-धीरे अरब सागर में उत्तर की ओर बढ़ रहा है। इसके थोड़े समय के लिए उत्तर की ओर बढ़ने की उम्मीद है जिसके बाद यह उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। यह अपनी दिशा बदलेगा।

Related posts

Imran Masood ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

Imran Masood ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

May 27, 2025
सोने की चमक बढ़ी: 27 मई को भाव में आई तेजी, जानिए आज का रेट

सोने की चमक बढ़ी: 27 मई को भाव में आई तेजी, जानिए आज का रेट

May 27, 2025

मौसम विभाग की माने तो बिपरजाय पश्चिमी तट से इस समय काफी दूर है। इसकी वजह से मुंबई सहित तटीय कर्नाटक, गोवा और कोंकण में भारी बारिश की उम्मीद नहीं है। अरब सागर से आने वाली तेज दक्षिण पश्चिमी हवाएं पश्चिमी तट पर टकराएंगी। इसकी वजह से 4 से 5 दिनों में दक्षिण से उत्तर की ओर समुद्र तट के साथ-साथ मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं मौसम विभाग की माने तो बिहार के कई हिस्सों में रविवार तक लू का प्रकोप रहेगा। सोमवार और मंगलवार तक पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाकों, झारखंड, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, आंध्र, ओडिशा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में लू का प्रभाव रहेगा।

यूपी और दिल्ली में पारा चढ़ा

देश के कुछ हिस्सों मे मानसूनी बारिश की बूंदें गिरी हैं। लेकिन अधिकतर हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। यूपी से लेकर दिल्ली तक धूप और बढ़ते पारे ने लोगों को परेशान कर दिया है। यूपी के कई इलाकों में तापमान 43 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया जा रहा है। जून की शुरुआत से ही कई राज्यों में भीषण गर्मी ने परेशान किया हुआ है। अब उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक के लोग भी गर्मी और झुलसा देने वाली धूप से परेशान हैं। इस बीच मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अगले तीन से चार दिन तक हीटवेव की आशंका जताई है।

Post Views: 51
Tags: AnnadataChakra BiporoyFarmerIMDKarnatakaKeralaTamil Nadu
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Imran Masood ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

Imran Masood ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

Imran Masood ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर उठाए सवाल

मुख्य समाचार
A historic step towards self reliant India Know what is India AMCA plan

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: जानें क्या है भारत का AMCA प्लान …जो उड़ा देगा पाकिस्तान और चीन की नींद

मुख्य समाचार
Baba Tameshwarnath Dham

UP को मिला एक और भव्य तीर्थस्थल…जानें क्या है बाबा तामेश्वरनाथ धाम की खासियत… क्यों बनाया जा रहा “अयोध्या-काशी” जैसा केंद्र

स्पेशल

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. May 27, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version