मानसून पर IMD ने का बड़ा अपडेट…5 जून तक बारिश का अलर्ट जारी…पूर्वोत्तर से दक्षिण भारत तक प्रभावित, सबसे अधिक प्रभावित होंगे ये राज्य
जून का पहला सप्ताह का दूसरी दिन है लेकिन देश के अधिकांश इलाकों में बारिश का दौर शुरु हो चुका है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग Indian Meteorological Department की माने तो पूर्वोत्तर भारत में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार है। इसके बाद बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आएगी।
वहीं उत्तर पश्चिम भारत में आने वाले तीन दिनों तक गरज और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। एक माहौल Eastern Uttar Pradesh पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर पूर्वोत्तर के असम और बिहार के मध्य भागों उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के साथ ही सिक्किम और असम से होकर निचले हिस्सों तक बना है।
पूर्वोत्तर में भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका
भारत के पूर्वोत्तर राज्यों North Eastern States में बारिश का कहर जारी है। यहां असम ही नहीं मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएँ सामने आई हैं।
आने वाले एक सप्ताह के दौरान पूर्वोत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। आज मंगलवार 3 जून 2025 को कुछ स्थानों पर भारी से भी बहुत भारी बारिश और उसके बाद के अगले दो दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
भारी से अति भारी वर्षा की आशंका
असम, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में अगले 24 घंटों के दौरान भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है।
तेज हवाएँ और आंधी चलेगी
पूर्वोत्तर के असम और मेघालय के कुछ क्षेत्रों में 70–100 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएँ चलने की संभावना है।
बाढ़ और भूस्खलन का खतरा
बाढ़ और भूस्खलन का खतरा लगातार बारिश के कारण बना हुआ है। यहां असम, मणिपुर और मेघालय के कई हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएँ सामने आई हैं। मणिपुर में इम्फाल के आसपास के क्षेत्रों में जलभराव के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।
मुंबई में आज हल्की बारिश की संभावना
मौसम पूर्वानुमान: 3 जून 2025, मुंबई
अधिकतम तापमान: 33°C
न्यूनतम तापमान: 26°C
मौसम: बादलों से आच्छादित
बारिश की संभावना: हल्की बारिश
हालांकि जून में मुंबई में औसतन 15 से 22 दिनों तक बारिश होती है, लेकिन आज 3 जून को भारी वर्षा की संभावना कम है। इस दिन हल्की बारिश हो सकती है। जिससे मौसम में थोड़ी ठंडक आ सकती है।
छाता या रेनकोट साथ रखें: हल्की बारिश के कारण बाहर निकलते समय छाता या रेनकोट उपयोगी हो सकता है।
यातायात की योजना बनाएं: बारिश के कारण सड़कों पर फिसलन हो सकती है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
जलभराव से बचें: निचले इलाकों में जलभराव की संभावना हो सकती है, इसलिए वैकल्पिक मार्ग की योजना बनाएं।
मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में छाए रहेंगे बादल
मध्यप्रदेश में आज 3 जून मंगलवार का मौसम गर्म और आर्द्र रहने की संभावना है। जिसमें कुछ क्षेत्रों में बादल छाए रह सकते हैं।
भोपाल का मौसम पूर्वानुमान
अधिकतम तापमान: लगभग 38°C
न्यूनतम तापमान: लगभग 27°C
आर्द्रता: लगभग 27%
हवा की गति: उत्तर-पश्चिम दिशा से 12 किमी/घंटा
बारिश की संभावना: नहीं के बराबर
आकाश की स्थिति: आंशिक रूप से बादल
प्रदेश में मौसम की स्थिति
मध्यप्रदेश के सभी 53 जिलों में प्री-मानसूनी गतिविधियाँ सक्रिय हैं। जिसके चलते कई क्षेत्रों में बारिश भी होने लगी है। भारतीय मौसम विभाग IMD ने राज्य के 8 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जहां भारी बारिश की संभावना नजर आ रही है।…(प्रकाश कुमार पांडेय)