Tuesday, October 20, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

PCB को लगा तगड़ा झटका…! जानें चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पाकिस्तान क्यों नहीं जाना चाहती टीम इंडिया…?

DigitalDesk by DigitalDesk
November 9, 2024
in दिल्ली, मनोरंजन, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
ICCC Champions Trophy 2025 Indian Team UAE Pakistan Cricket Board
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आईसीसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम के मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेले जाने तय हो गये हैं। इसकी वजह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी ने अपने रुख को नरम करते हुए कहा है कि वह चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के कार्यक्रम में बदलाव के साथ ही ब्रिड मॉडल अपनाने को तैयार है।

इस मॉडल में मुकाबले टीम की पसंद के अनुसार तय शहर और मैदान पर होते हैं। इससे पहले भी एशिया कप में भारतीय टीम ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया था। भारतीय टीम के मुकाबले श्रीलंका में खेल गये थे। वहीं इससे पहले भारत सरकार की ओर से भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया था।

Related posts

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

ग्वालियर में आज भी जीवित है राजसी दशहरे की परंपरा, तलवार, शमी पूजन और ‘सोने की लूट’ का अनूठा संगम

October 20, 2026
Major change in petrol and diesel prices Nayara hikes rates by ₹5 Check today prices in major cities including Delhi

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, लेकिन आम आदमी की जेब पर महंगाई का दबाव बरकरार

October 20, 2026
  • पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका
  • दुबई में अपने मैच खेलना चाहती है भारतीय टीम
  • सुरक्षा को लेकर जाहिर की चिंता

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी को दरअसल यह लगता है कि भारत सरकार पाकिस्तान दौरे के लिए अपनी टीम को मंजूरी नहीं देगी। ऐसे में पूर्व से तय किये गये कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव किये जाने की संभावना नजर आ रही है। इस बात की पूरी पूरी संभावना जताई जा रही है कि भारतय टीम टूर्नामेंट के अपने मैच शारजाह में खेलेगी। वहीं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आईसीसी अपनी ओर से किसी भी बोर्ड को अपनी सरकारी नीति के खिलाफ जाने के लिए मजबूर नहीं कर सकता। ऐसे में अब यह देखना होगा कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई इस मामले में अब आगे क्या और कब फैसला करता है।

वहीं आने वाले सप्ताह में पीसीबी आईसीसी पर अगले सप्ताह तक टूनार्मेंट के सभी कार्यक्रम की घोषणा किये जाने को लेकर दबाव डाल रहा है। क्योंकि आईसीसी के शीर्ष अधिकारी अगले सप्ताह एक बार फिर से लाहौर का दौरा करने वाले हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि इसी समय टूर्नामेंट की तारीखों का ऐलान कर दिया जाये। एक रिपोर्ट के अनुसार पीसीबी ने आईसीसी के साथ संभावित कार्यक्रम पर चर्चा की है। यह कार्यक्रम उन्होंने कुछ महीने पहले भेजा था। वे चाहते हैं कि 11 नवंबर को उसी कार्यक्रम की घोषणा की जाए।

आईसीसी के पास वैकल्पिक योजना तैयार

उन्होंने कहा कि उन्होंने आईसीसी से कहा है कि संशोधित बजट के साथ एक पूर्व से तय वैकल्पिक योजना पहले से ही मौजूद है। लिहाजा संभावित कार्यक्रम जारी करने में अब किसी प्रकार का बिलंब नहीं करनी चाहिये। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीसी ने भी आईसीसी से कहा है कि वे बीसीसीआई पर यह जानकारी देने के लिए दबाव बनाए कि क्या वे अगले साल फरवरी-मार्च 2025 में होने वाली इस प्रतियोगिता के लिए अपनी टीम को खेलने के लिए पाकिस्तान भेजेंगे। दरअस पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चाहता है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई लिखित में यह दे कि उन्हें अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने के लिए अपनी सरकार से अनुमति मिली है या नहीं।

पीसीबी ने बनाया अस्थायी कार्यक्रम

​बहरहाल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पीसीबी की ओर से पूर्व से प्रस्तावित अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार अगले साल 2025 में एक मार्च को लाहौर में भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला होना तय है। टूनार्मेंट का आगाज 19 फरवरी 2025 को होगा। जिसमें पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के मध्य कराची के मैदान पर होगा। जबकि प्रतियोगिता का फाइनल मैच नौ मार्च को लाहौर के कर्नल गद्याफी स्टेडियम में होगा। अस्थायी कार्यक्रम के तहत सुरक्षा कारणों के चलते टीम इंडिया के सभी मैच लाहौर में ही रखे गए हैं।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #ICCC Champions Trophy 2025#Pakistan Cricket BoardBCCITeam IndiaUAE
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version