Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

विश्व विजेता बनकर स्वदेश लौटी टीम इंड‍िया, रोहित ब्रिगेड का ग्रैंड वेलकम, पीएम मोदी के साथ टीम इंडिया का ब्रेक फास्ट,मुंबई में होगी विजयी परेड

DigitalDesk by DigitalDesk
July 4, 2024
in दिल्ली, मनोरंजन, मुख्य समाचार
0
ICC T20 World Cup Champions Indian cricket team reached home to warm welcome
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आईसीसी टी 20 ​विश्वकप के चैम्प‍ियंस अब वतन वापस आ चुके हैं। यहां दिल्ली के इंद‍िरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जैसे ही सुबह 6 बजे रोहित ब्रिगेड पहुंची लोगों की खुशी दोगुनी हो गई। टीम इंड‍िया के स्वागत में कई ऐसे फैन्स भी नजर आए ज‍िनकी दीवानगी देखने के काबिल थी। टीम इंडिया के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पर भी भारी संख्या में समर्थक पहुंचे थे। टीम इंडिया के ये जांबाज खिलाड़ी आज प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम को मुंबई में विश्व विजेता टीम इंडिया की विजयी परेड होगी।

  • एयरपोर्ट पर चैंपियन टीम इंडिया का ग्रैंड वेलकम
  • विश्व विजेता टीम का जोरदार स्वागत
  • पीएम मोदी के साथ ब्रेकफास्ट
  • शाम को मुंबई में खुली बस में विजयी परेड

मुंबई में  टीम इंडिया की विजय परेड होगी

बता दें कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया T20 विश्व कप की ट्रॉफी के साथ आज गुरुवार की सुबह बारबाडोस से दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची। विश्व विजेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी बारिश की बूंदों के बीच डटे हुए थे। टी 20 वर्ल्ड कप विजेता टीम से आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुलाकात करने वाले हैं। इसके बाद टीम इंडिया के ये सितारे मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगे। मुंबई में आज गुरुवार की शाम टी20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया की विजय परेड होगी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

11 साल के लंबे इंतजार को समाप्त कर दिया

भारत ने बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल मैदान पर आईसीसी टी 20 विश्वकप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर ट्रॉफी जीती है। द मेन इन ब्लू ने आईसीसी ट्रॉफी के लिए अपने 11 साल के लंबे इंतजार को समाप्त कर दिया और प्रोटियाज के खिलाफ कठिन परिस्थितियों के बीच ट्रॉफी हासिल की।

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 की चैंपियन टीम इंडिया बारबाडोस से भारत पहुंच चुकी है। कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय क्रिकेट टीम स्वदेश पहुंची है। दरअसल बेरिल चक्रवाती तूफान के चलते बारबाडोस में फंसी भारतीय क्रिकेट टीम वहां से लौटने में लंबा वक्त लग गया। टीम इंडिया आज चार जुलाई गुरुवार की सुबह 6 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची।। इससे पहले भारतीय टीम को दो जुलाई को स्थानीय समयानुसार शाम छह बजे रवाना होकर बुधवार को शाम को दिल्ली पहुंचना था लेकिन तूफान के चलते विमान देर से वहां पहुंचा जिसके कारण रवानगी में विलंब हुआ।

पीएम मोदी के साथ ब्रेकफास्ट

स्वदेश पहुंचने के बाद सबसे पहले भारतीय टीम सभी खिलाड़ी और टीम के बाकी अन्य सदस्य आज प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करने वाले हैं। इसके बाद पीएम मोदी के साथ ब्रेकफास्ट करेंगे। टीम इंडिया के खिलाड़ी पीएम से मुलाकात के बाद मुंबई के लिए रवाना होंगे। जहां शाम को विक्ट्री परेड होगी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सचिव जय शाह विजेता टीम के सदस्यों को प्राइज मनी भेंट करेंगे। बता दें भारतीय क्रिकेट टीम ने 29 जून को टी-20 विश्वकप अपने नाम किया था। उसी दिन प्रधानमंत्री ने फोन पर भारतीय खिलाड़ियों से बात कर टीम के सभी सदस्यों को बधाई दी थी।

रवानगी से पहले दिखी रोहित की दिवानगी

वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बारबाडोस से विमान के उड़ान भरने से पहले टी 20 विश्वकप ट्रॉफी के साथ एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। जिसमें लिखा था घर आ रहे हैं। इसी विमान में टीम इंडिया, उसका सहयोगी स्टाफ और खिलाड़ियों के परिवार के सदस्यों के साथ भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के कुछ अधिकारी और भारतीय मीडिया के कुछ सदस्य स्वदेश पहुंचे हैं। इस विशेष उड़ान का पूरा इंतजाम बीसीसीआई की ओर से किया गया था।

Post Views: 277
Tags: #ICC T20 World Cup Champions#reached home to warm welcomeIndian Cricket Team
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version