Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024, टीम इंडिया के सामने 10 साल बाद ट्रॉफी उठाने का मौका…

DigitalDesk by DigitalDesk
June 29, 2024
in दिल्ली, मनोरंजन, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल मैच आज शनिवार 29 जून खेला जाएगा। जिसमें भारत और साउथ अफ्रीका के बीच फाइनल टक्कर होने वाली है। दोनों टीमों के बीच यह फाइनल मुकाबला ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से प्रारंभ होगा। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पिछले सेमीफानल मैच में 68 रन से करारी शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में अपने लिए जगह बनाई है। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम ने भी अपने पहले सेमीफाइनल में अफगानी टीम को 9 विकेट से करारी मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है।

इस टी- 20 वर्ल्ड कप को फिर जीतने के लिए भारत में लोग प्रार्थना कर रहे हैं। लोगों की बातों में जहां भरोसा है वहीं आशा भी घेरे हुए है। भरोसा यह है कि कप्तान रोहित शर्मा नैया पार जरूर लगाऐंगे। उम्मीद है कि पहली बार इस फाइनल में शायद विराट कोहली का बल्ला भी चल जाए। अगर ऐसा होता है तो फिर टीम इंडिया को ट्रॉफी उठाने से कोई नहीं रोक सकता। इन तमाम आशा और विश्वास के बीच लोगों को इंतजार है तो सिर्फ रात के 8 बजने का। जब बुमराह और कुलदीप का कमाल मैदान में देखने को मिलेगा? सभी के होंठों और जुबान पर हर तरफ की हवा में बस एक ही सवाल आ रहा है कि आज फाइनल मुकाबला है, मैच में क्या होगा?

भारत और साउथ अफ्रीका के अब तक का रिकॉर्ड

  • कुल वनडे मैच 91 खेले
  • भारत ने 40 में जीत हासिल की
  • साउथ अफ्रीका 51 मैच जीता, तीन बेनतीजा रहे
  • कुल टी20 मैच अब 26 हुए
  • भारत जीता ने 14 मैच जीते
  • साउथ अफ्रीका 11 बार जीता, 1 बेनतीजा
  • कुल टेस्ट मैच 44 खेले
  • भारत जीता 16 जीता
  • साउथ अफ्रीका 18 जीता, 10 ड्रॉ रहे

    टीम इंडिया की संभाव‍ित प्लेइंग-11

    टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा के साथ विराट कोहली और विकेटकीपर ऋषभ पंत के अलावा बल्लेबाजी सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, आलराउंडर रवींद्र जडेजा, बॉलर अक्षर पटेल के साथ कुलदीप यादव और अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह शामिल होंगे।

साउथ अफ्रीका के संभावित 11 खिलाड़ी

एडेन मार्करम—कप्तान, क्विंटन डिकॉक—विकेटकीपर, रीजा हेंड्रिक्स, डेविड मिलर, हेनरिक क्लासेन, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्किया और तबरेज शम्सी होंगे।

11 साल बाद फिर ट्रॉफी जीतने का मौका

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया का सफर फाइनल तक पूरा हो चुका है। आज अंतिम मुकाबले में उसकी टक्कर साउथ अफ्रीका से होने वाली है। यह मैच बारबाडोस के ब्रिजटाउन स्थित किंग्सटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले क्रिकेट प्रेमियों को यह डर सताने लगा है। टीम इंडिया जिस तरह पिछले दस साल से ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट में चोकर्स साबित हो रही है। उसी तरह इस बार भी कहीं चोकर्स ना बन जाए। हालांकि इस बार टीम इंडिया के सामने चोकर्स वाला यह मायाजाल तोड़ने का सुनहरा मौका है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026
  • 2014 T 20 वर्ल्ड कप फाइनल में हार
  • 2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार
  • 2016 T 20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार गया
  • 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली हार
  • 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में हार
  • 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल हारे
  • 2021 T -20 विश्वकप में ग्रुप स्टेज से बाहर
  • 2022 T -20 विश्वकप सेमीफाइनल में मिली हार
  • 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल हारे
  • 2023 क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल में हारे

बता दें ICC टूर्नामेंट में चोकर्स के नाम से अब तक सिर्फ साउथ अफ्रीका की टीम ही पहचानी जाती है। हमेशा ही सेमीफाइनल में आकर वह चोक कर जाती है। लेकिन पिछले दस साल से यही हाल अब टीम इंडिया का भी देखने को मिला है। टीम इंडिया का रिकॉर्ड देखें तो पिछले 10 साल में उसने करीब दस ICC टूर्नामेंट खेले और हर बार खिताब से चूक गई।

2013 में जीती थी टीम इंडिया ने आखिरी ICC ट्रॉफी

बता दें कि टीम इंडिया ने 2013 में आखिरी ICC ट्रॉफी जीती थी। तब महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे। उस समय टीम इंडिया ने चैम्पियंस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। साल 2013 में इंग्लैंड को टीम इंडिया ने उसी के होमग्राउंड पर फाइनल में परास्त कर ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इसके बाद से अब तक भारतीय टीम को कोई भी ICC ट्रॉफी नहीं मिली।

11 साल बाद फिर ट्रॉफी जीतने का मौका

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया का सफर फाइनल तक पूरा हो चुका है। आज अंतिम मुकाबले में उसकी टक्कर साउथ अफ्रीका से होने वाली है। यह मैच बारबाडोस के ब्रिजटाउन स्थित किंग्सटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले क्रिकेट प्रेमियों को यह डर सताने लगा है। टीम इंडिया जिस तरह पिछले दस साल से ICC टूर्नामेंट के नॉकआउट में चोकर्स साबित हो रही है। उसी तरह इस बार भी कहीं चोकर्स ना बन जाए। हालांकि इस बार टीम इंडिया के सामने चोकर्स वाला यह मायाजाल तोड़ने का सुनहरा मौका है।

Post Views: 312
Tags: #Bridgetown Kensington Oval#Final clash#ICC T20 World Cup 2024 Final Match#India vs South Africa
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version