Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

ICC T-20 विश्वकप : 11 साल बाद टीम इंडिया की ‘विराट’ जीत….आखरी 30 गेंदों में भारत ने इस तरह दक्षिण अफ्रीका से छीनी जीत

DigitalDesk by DigitalDesk
June 30, 2024
in दिल्ली, मनोरंजन, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
ICC T-20 World Cup 2024 Team India Virat Kohli Captain Rohit Sharma South Africa lost
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

टी20 विश्व कप 2024 का खिताब भारत ने दूसरी बार अपने नाम कर लिया है। बारबाडोस में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा कर ट्रॉपी पर कब्जा किया। इस तरह टीम इंडिया ने 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम ​की है।

  • दूसरी बार भारत ने जीता टी20 विश्व कप का खिताब
  • टीम की जीत में विराट कोहली का अहम योगदान
  • 2013 में भारत ने जीती थी चैंपियन ट्रॉफी
  • भारत ने 2011 में जीता था वनडे विश्व कप
  • भारत में 11 साल 6 दिन बाद जीती कोई आईसीसी ट्रॉफी
  • 23 जून 2013 को टीम इंडिया ने जीती थी चैंपियन ट्रॉफी
  • फाइनल में भारत ने इंग्लैंड को पांच रन से हराया था

बता दें भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। मैदान में उतरे विराट कोहली 76 रन की सूझबूझ भरी अर्धशतकीय पारी और अक्षर पटेल के 47 रन के साथ 72 रनों की अहम भागीदारी की बदौलत भारत ने आईसीसी टी 20 विश्वकप 2024 के फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने सात विकेट पर 176 रन का लक्ष्य रखा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 169 रन बनाए। रोमांचकारी इस मैच में जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को भी खत्म कर दिया है। इससे पहले साल 2013 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इतना ही नहीं भारत ने 17 साल के लंबे अंतराल के बाद विश्व कप जीता है।

टर्निंग प्वाइंट बना 17वां ओवर

भारत के लिए 17वां ओवर टर्निंग प्वाइंट बना और भारत ने मैच पलट दिया। दरअसल 16 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 151 रन जोड़ लिए थे। उस समय तक मिलर और क्लासेन क्रीज पर जम चुके थे और आखिरी चार ओवर यानी 24 गेंद में दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 26 रन चाहिए थे। इसके बाद 17वां ओवर हार्दिक पंडया को थमाया गया।। जिसने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई और चार रन देकर अपने ओवर में क्लासेन को आउट किया।
18वें ओवर में बुमराह ने जिम्मेदारी उठाई और यानसेन को पवैलियन वापस भेजा। बुमराह ने अपने ओवर में एक विकेट लेकर मात्र दो रन दिए। 19वें ओवर में अर्शदीप ने भी सधी हुई गेंद डाली और चार रन दिए।
20वां और आखिरी ओवर हार्दिक ने किया। उस समय दक्षिण अफ्रीका को 6 गेंद पर 16 रन की दरकार थी, लेकिन हार्दिक ने अपनी पहली ही गेंद में मिलर को शिकार बनाया। दूसरी गेंद पर रबाडा ने चार रन बटोरे और तीसरी गेंद पर एक रन लिया। चौथी गेंद पर महाराज एक ही रन बना सके। दवाब के चलते हार्दिक की अगली गेंद वाइड हो गई, लेकिन पांचवीं गेंद पर उसने रबाडा को आउट किया तो मैच की अंतिम गेंद परदक्षिण अफ्रीका के खाते में एक ही रन जुड़ा और भारत के खाते में जुड़ी सात रन से जीत।

Post Views: 363
Tags: #Captain Rohit Sharma#ICC T-20 World Cup 2024#South Africa lost#Team India winVirat Kohli
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version