Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

ICC T- 20 वर्ल्ड कप 2024: टीम इंडिया बनी चैंपियन, रोहित ने ट्र्रॉफी को सीने से लगाया और कर दिया ये बड़ा ऐलान….! अपने नाम किये 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड

DigitalDesk by DigitalDesk
October 28, 2024
in दिल्ली, मनोरंजन, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
ICCC T20 World Cup 2024 Team India Champion Rohit T20 Retirement
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत ने टी 20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका की टीम को सात रन से मात देकर बारबाडोस स्थित केनिंग्सटन ओवल मैदान पर स्वर्णीम इतिहास रच दिया। इस ट्रॉफी को भारत ने दूसरी बार अपने नाम किया है। अपनी टीम को टी 20 का फिर से चैंपियन बनाने के बाद कप्तान राहित शर्मा और किंग कोहली विराट कोहली ने टी20 से संन्यास का एलान भी कर दिया।

  • 17 साल बाद भारत ने अपने नाम किया T20 World Cup का खिताब
  • रोहित शर्मा ने ध्वस्त किये 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • T20I में 50 मैच जीतने वाले बने पहले कप्तान
  • 2007 में धोनी की कप्तानी में टी20 विश्व की ट्रॉफी जीती थी
  • पूरे भारत में जश्न का माहौल

टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में लंबे अंतराल के बाद आईसीसी ट्रॉफी को जीतकर इस सूखे को भी खत्म करने में कामयाबी हासिल की है। वहीं टी 20 विश्वकप का खिताब को जीतने के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टी 20 इंटरनेशनल से अपने संन्यास का भी ऐलान कर दिया। राहित ने इसे लेकर कहा कि यह फैसला लेने के लिए इससे अच्छा समय कोई नहीं हो सकता है। रोहित शर्मा ने कहा उन्होंने टी 20 के फॉर्मेट से ही इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी शुरुआत की थी।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अपना फैसला सुनाया और सभी को बताया कि टी20 इंटरनेशनल में यह उनका आखिरी मैच था। जिसका उन्होंने हर उस क्षण भरपूर आनंद लिया। जबसे उन्होंने टी 20 के फॉर्मेट में खेल की शुरुआत की थी, तब से वे लगातार खेल का आनंद लेते रहे। उन्होंने भारतीय टीम से जुड़कर अपने करियर की शुरुआत भी इस टी 20 फॉर्मेट से ही की थी। लिहाजा इस फॉर्मेट से संन्यास लेने का इससे अच्छा कोई समय नहीं हो सकता था, जब आपका देश और आपकी टीम आपकी कप्तानी में टी 20 विश्व की जीत का जश्न मना रहा हो, उन्हें कप जीतना था, जो वे जीत चुके हैं।

50 मैच जीतने वाले पहले कप्तान

साउथ अफ्रीका के खिलाफ बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल मैदान पर फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत के साथ जहां आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया तो वहीं टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा पहले ऐसे कप्तान बन चुके हैं जिनके खाते में आधा सैंकड़ा जीत दर्ज हुई हों। T-20 विश्वकप की ट्रॉफी जीतने और टी20 से संन्यास की घोषणा के बाद कप्तान रोहित शर्मा का नाम क्रिकेट के इतिहास में सुनहरों अक्षरों से लिखा गया है। इस टूर्नामेंट के दौरान रोहित शर्मा ने एक नहीं, बल्कि 3 विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त किए हैं।

रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने T20 में 50 मैच जीते

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा भारत के पहले ऐसे कप्तान भी बन गए हैं जिनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 50 मैच में जात हासिल की हो। साल 2021 में राहित को कप्तानी सौंपी गई थी और तब से लेकर 20 जून 2024 तक रोहित ने कुल 61 मैचों में भारत की कप्तानी की। जिसमें से 50 मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाई। टीम इंडिया का इस तरह विनिंग प्रतिशित 78 से अधिक का बना। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया की टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में मिली जीत सबसे बड़ी जीत रही।

दो टी 20 विजेता टीम का रहे हिस्सा

रोहित शर्मा दो बार T20 World Cup का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बने। बता दें रोहित शर्मा ने बतौर भारतीय खिलाड़ी दो बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता है। इससे पहले साल 2007 में धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने टी 20 विश्वकप जीता था, जिस हिस्सा रोहित शर्मा भी रहे थे। फाइनल मैच में रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ 30 रन की आतिशी पारी खेली थी।

रोहित शर्मा के नाम T20 विश्वकप में बिना हारे 100 प्रतिशत विनिंग रिकॉर्ड

रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने बगैर कोई मैच हारे टी 20 वर्ल्ड कप जीत दर्ज की है। इस तरह टीम इंडिया पहली टीम बन गई है। इससे पहले साल 2007 में भारत ने टी20 विश्व कप जीता था तब उसे ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड से 10 रन से हार मिली थी।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 201
Tags: #Rohit T20 Retirement#Team India Championicc t20 world cup 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version