Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025: पाकिस्तान वालों ट्रॉफी लेकर दुबई आ जाओ….ऑस्ट्रेलिया को पीटकर टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में पहुंचे का बनाया रिकॉर्ड…!

DigitalDesk by DigitalDesk
March 5, 2025
in पटना, बिहार, मनोरंजन, मुख्य समाचार, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने मजबूत दावेदार ऑस्ट्रेलिया को परास्त करते हुए खिताबी मुकाबले में एंट्री मार ली है। बात करें ICC टूर्नामेंट के सबसे अधिक फाइनल खेलने वाले देश की तो इस सूची में भारत का नाम अब सबसे उपर आ गया है। इस तरह से भी अब ऑस्ट्रेलियाई टीम का घमंड टूटेगा। क्योंकि ICC टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने के मामले में टीम इंडिया अब नंबर वन पर जा पहुंची है। जिसने कंगारुओं को पीछे छोड़ दिया है। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान की टीम टॉप फाइव में भी जगह नहीं बना सकी है। पाकिस्तान ने कुल मिलाकर 6 फाइनल अब तक खेले हैं।

  • चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत
  • ICC टूर्नामेंट के सबसे अधिक फाइनल खेलने वाला देश बनेगा भारत
  • भारत खेलेगा 14वां ICC टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला
  • पाकिस्तान को टॉप फाइव में भी नहीं मिली जगह
  • पाकिस्तान ने अब तक खेले केवल 6 फाइनल मैच

भारत की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद शमी ने कमाल कर दिया, 3 विकेट झटके तो बल्लेबाजी में विराट कोहली ने विराट पारी खेलते हुए 84 रन बनाए। श्रेयस अय्यर भी 45 रन बनाकर एक्स फैक्टर की भूमिका निभा गए। आखिरी में बची हुई कसर केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने मिलकर पूरी कर दी, 24 गेंदों में 3 छक्के और एक चौका की मदद से 28 रन बनाए और तेवर दिखाते हुए कंगारुओं को घुटने टेकने के लिए विवश कर दिया। टीम इंडिया की फाइनल में भिड़ंत अब इसी मैदान पर रविवार 9 मार्च को साउथ अफ्रीका या न्यूजीलैंड में से किसी एक के साथ होगी। इसका मतलब है कि टूर्नामेंट का मेजबान पाकिस्तान फाइनल की भी मेजबानी नहीं कर सकेगा।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने ना सिर्फ ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया है बल्कि एक और इतिहास रचा है। टीम इंडिया दुनिया की पहली ऐसी टीम बन चुकी है जो 14वां फाइनल आईसीसी टूर्नामेंट खेलने जा रही है। जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से अब तक 13 फाइनल आईसीसी इवेंट्स खेले गये हैं। इस तरह टीम इंडिया रविवार 9 मार्च को ऑस्ट्रेलिया को इस मामले में भी पछाड़ देगी। हालांकि आईसीसी इवेंट्स के फाइनल मुकाबले में अब तक सबसे अधिक बार पहुंचने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया है। अब इस मामले में भारत उसकी बराबर हो गया है।

बता दें ऑस्ट्रेलिया आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप और टी—20 वर्ल्ड कप, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के साथ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में सबसे अधिक बार पहुंचने वाली टीम है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कुल 14 आईसीसी इवेंट्स के फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया गया है, जबकि टीम इंडिया भी इतनी ही बार आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में अब तक पहुंची है। हालांकि 9 मार्च को भारतीय टीम सबसे पहले 14 आईसीसी टूर्नामेंट फाइनल खेलने वाली टीम बन जाएगी।

रविवार भारत 9 मार्च को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत पहुंच चुका है। आईसीसी टूर्नामेंट में भारत का यह 14वां फाइनल है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम जून में अपना 14वां फाइनल आईसीसी इवेंट का खेलेगी जब वह साउथ अफ्रीका से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टकरायेगी। यह जानकर आपको हैरानी होगी कि इस सूची में पाकिस्तान का नंबर छठा है। पाकिस्तान ने सिर्फ 6 बार ही आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया है। उससे आगे तो श्रीलंका 7, वेस्टइंडीज 8 और इंग्लैंड 9 है।

Post Views: 577
Tags: #ICC Champions Trophy 2025#ICC Champions Trophy 2025 Final#semi final#Team India defeated strong contender Australia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version